फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Astronaut passion to serve the country as

अंतरिक्ष यात्री बनकर देश सेवा का जज्बा

Fri, 06 Feb 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 06 Feb 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
Astronaut passion to serve the country as
सृजनात्मक वैज्ञानिक नवीनीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए प्रतिभावान प्रतिभा को बाल श्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय बाल भवन की ओर से नई दिल्ली में आयोजित बाल श्री सम्मान (वर्ष 2011) के तहत मेधावी छात्रा प्रतिभा तिवारी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


प्रतिभा अंतरिक्ष यात्री बनकर देश सेवा करने का जज्बा रखे हुए है।
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 29 जनवरी को बाल श्री सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन स्वायत्त संस्था राष्ट्रीय बाल भवन की ओर से आयोजित समारोह के दौरान जनपद की मेधावी छात्रा प्रतिभा तिवारी को बाल श्री अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


समारोह की मुख्य अतिथि मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति जूबिन ईरानी ने प्रतिभा को बाल श्री अवार्ड सहित प्रशस्ति पत्र, किसान विकास पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। संत रविदास नगर सीतामढ़ी भदोही में स्थित दयावंती कुंज माडल स्कूल की 11वीं कक्षा में अध्ययनरत प्रतिभा अंतरिक्ष यात्री बनकर देशसेवा करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के मुंहकुचवां निवासी व्यवसायी केशवनाथ तिवारी उर्फ मुन्ने तिवारी की पुत्री प्रतिभा को विज्ञान से बचपन से ही लगाव है। प्रतिभा का कहना है कि माता-पिता के आशीर्वाद का ही परिणाम है कि  इस मुकाम पर पहुंच पाई हूं।


 आठ घंटे तक प्रतिदिन अध्ययन के अलावा म्यूजिक पसंद करने वाली प्रतिभा अंतरिक्ष यानी बनकर नासा से भी आगे (इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (इसरो) को लेकर जाने की चाहत रखती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed