फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Assistant teacher suspended for defaming the school by making a video viral.

Mirzapur News: वीडियो वायरल कर विद्यालय को बदनाम करने के आरोप में सहायक अध्यापक निलंबित

Sat, 25 Jul 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Assistant teacher suspended for defaming the school by making a video viral.
- इसी वीडियो के आधार पर पहले निलंबित हुए थे प्रभारी प्रधानाध्यापक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। अपने ही विद्यालय का कथित रूप से दुष्प्रचार करने के लिए वीडियो वायरल करने के आरोप में सहायक अध्यापक जितेंद्र कुमार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका संबद्धीकरण राजगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रामपुर सिद्धहवा से किया गया है। मामले की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) मझवां को जांच अधिकारी बनाया गया है।

हलिया ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय दुर्जनीपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवशंकर गुप्ता को एक वायरल वीडियो के आधार पर 29 अप्रैल 2025 को निलंबित किया गया था। इसके बाद बीईओ पहाड़ी द्वारा की गई जांच में यह सामने आया कि वीडियो विद्यालय के ही किसी व्यक्ति ने बनाया था, जिससे विद्यालय की छवि खराब हुई और उसका दुष्प्रचार हुआ। जांच आगे बढ़ने पर विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया गया। वीडियो में दिखाई दे रहे बच्चों की पहचान कर उनसे पूछताछ की गई। बच्चों ने बताया कि वीडियो अध्यापक जितेंद्र कुमार सरोज ने बनाया था। अन्य स्टाफ ने भी कहा कि वीडियो में सुनाई दे रही आवाज जितेंद्र कुमार की है। वहीं, सहायक अध्यापक जितेंद्र कुमार ने कहा कि आवाज उनकी लग रही है, लेकिन वीडियो उन्होंने नहीं बनाया। हालांकि, उन्होंने इस संबंध में कोई लिखित बयान नहीं दिया। इसके बाद 17 जुलाई को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। जवाब में उन्होंने कहा कि वीडियो रसोइयों द्वारा बनाया गया था। बच्चों का यह भी कहना था कि वह कक्षा पांच में आते ही नहीं थे। इन सभी बिंदुओं के आधार पर बृहस्पतिवार को सहायक अध्यापक जितेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने निलंबन की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed