Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Assault on animal , six injured

पशु खेत में जाने पर हुई मारपीट, छह घायल

Mon, 27 Apr 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Assault on animal , six injured
अदलहाट। थाना क्षेत्र के सकरौड़ी गांव में रविवार की शाम चरी के खेत में पशु चले जाने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना के बाद लोगों ने सोनकर बस्ती में पथराव किया। मारपीट में दोनों पक्ष से छह लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सकरौड़ी गांव में सोनकर बस्ती के पास उल्होपुर गांव निवासी उमा पटेल ने अपने खेत में चरी व कुछ सब्जी की खेती की है। सकरौड़ी गांव निवासी 15 वर्षीय मंगरू सोनकर का पुत्र पप्पू अपने पशु को खेत में चरा रहा था। प्यास लगने पर वह घर चला गया। इसी दौरान पशु खेत में चला गया। खेत के स्वामी ने लाठी से पशु की पिटाई कर दिया। पशु खेत में गिर पड़ा। पशु की पिटाई करने पर पप्पू ने विरोध किया तो उसकी भी पिटाई कर दिया। इससे विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों ने फोन कर अपने परिजनों को बुला लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडा चला। एक पक्ष से चार व दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हो गए। इसके बाद सोनकर बस्ती पर पथराव किया गया। इसमें 15 वर्षीय पप्पू पुत्र मंगरू व 18 वर्षीय मोनी पुत्री मंगरु घायल हो गए। रामधारी, राजेन्द्र के मकान में लगा सीमेन्ट का चादर फूट गया। दूसरे पक्ष से सत्यप्रकाश 22 वर्ष पुत्र राम प्रसाद, राजू 25 वर्ष, काजू 18 वर्ष व उमाशंकर 55 वर्ष घायल हो गए। इसमें सत्यप्रकाश की हालत गम्भीर होने पर उन्हे ट्रामा सेन्टर वाराणसी में भर्ती कराया गया। राजू पटेल की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। मंगरू सोनकर ने चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed