{"_id":"67f0da8a8e00a226a105f760","slug":"ashtami-of-chaitra-navratri-the-streets-of-vindhyadham-echoed-with-cheers-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News : चैत्र नवरात्रि की अष्टमी; जयकारे से गूंजी विंध्यधाम की गलियां, दर्शन के लिए मची होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News : चैत्र नवरात्रि की अष्टमी; जयकारे से गूंजी विंध्यधाम की गलियां, दर्शन के लिए मची होड़
Sat, 05 Apr 2025 12:54 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:54 PM IST
सार
नवरात्र की अष्टमी को माता विंध्यवासिनी के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल। कतार में लगकर श्रद्धालू जयकारा लगाते रहे और शीश नवाकर आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी के दरबार में लगा भक्तों का तांता
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
चैत्र नवरात्र की महाअष्टमी तिथि पर मां विंध्यवासिनी के दिव्य स्वरूप के दर्शन को श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा रहा। विंध्य धाम पहुंचे नर नारियों ने माता के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद मांगा। विंध्य क्षेत्र में श्रद्धालुओं और साधकों द्वारा विधि विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार बीच हवन पूजन अनुष्ठान का दौर निरंतर चलता रहा।
विज्ञापन
गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद मंदिर पहुंचे भक्तों ने भक्ति भाव से मां भगवती की चौखट पर मत्था टेक कर मंगल कामना की। हवन कुंड और मंदिर के गुंबद व शिखर का परिक्रमा करके भक्तों ने पुण्य कमाया। फूल पत्तियों और चुनरी से देवी मंदिरों की सजावट अलौकिक छटा बिखेर रही थी।
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन पूजन करने के बाद में भक्तों ने अष्टभुजा पहाड़ पर विराजमान महाकाली माता, अष्टभुजी देवी, माता तारा देवी धाम में जाकर दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन