फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ashish won the gold medal in the 87 kg weight category

Mirzapur News: 87 किग्रा भार वर्ग में आशीष ने जीता गोल्ड मेडल

Tue, 22 Oct 2024 05:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Ashish won the gold medal in the 87 kg weight category
अदलहाट। जीडी बिनानी महाविद्यालय के छात्र आशीष पटेल ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी की तरफ से हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में 20 से 21 अक्तूबर तक आयोजित अंतर महाविद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 87 किग्रा भार वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही आशीष लगातार इस साल भी आयोजित होने वाले अखिल भारतीय ताइक्वांडो विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

आशीष ने फाइनल में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ कैंपस के छात्र को हराकर कामयाबी हासिल की। सिटी ब्लॉक के मुल्हवा (पहाड़ा) निवासी किसान विजय पटेल के पुत्र आशीष महाविद्यालय में स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। वे तीन बार राष्ट्रीय और सात बार प्रदेशीय ताइक्वांडो खेल चुके हैं। पिछले साल 6 से 8 अप्रैल के बीच लखनऊ में संपन्न नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल तथा 2022 में दिल्ली में आयोजित नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. बीना देवी सिंह, प्रो. सुशील कुमार त्रिपाठी, खेल विभाग के प्रभारी जय प्रकाश सिंह, डॉ. ऋषभ कुमार और डॉ. वसीम अकरम अंसारी ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed