फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ASHA workers should be given state employee status

आशा कार्यकत्रियों को दिया जाए राज्य कर्मचारी का दर्जा

Tue, 16 Mar 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
ASHA workers should be given state employee status
मिर्जापुर। जिला मुख्यालय पर सोमवार को आशा संगिनी कर्मचारी संगठन के तत्वावधान में आशा कार्यकत्रियों ने प्रदर्शन कर राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्री मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि आशा व आशा सहयोगिनी वर्कर्स को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए। साथ ही आशा को कम से कम 18 हजार व आशा सहयोगी को 24 हजार प्रतिमाह वेतन दिया जाए। भुगतान के प्रभावी होने तक वर्तमान प्रोत्साहन राशि का दो गुना करके भुगतान किया जाए। सेवानिवृत्त लाभ के रूप में एकमुश्त पांच लाख का भुगतान किया जाए। वक्ताओं ने कहा कि आशा व सहयोगी वर्कर्स का बीमा किया जाए और दुर्घटना में मृत्यु होने पर पांच लाख का भुगतान मुआवजा के रूप में दिया जाए। अनुभवी आशा व सहयोगी वर्कर्स के टीकाकरण के प्रशिक्षण की व्यवस्था, उम्र का बंधन हटाते हुए योग्यताधारी आशा सहयोगी को एएनएम तथा आशा को सहयोगी के पद पर पदोन्नति करने की मांग की। कहा कि वर्ष में दो बार ड्रेस भत्ता का भुगतान, आशा का कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए आशा व सहयोगी वर्कर्स को यात्रा भत्ता का भुगतान किया जाए। नेतृत्व हेमलता ने किया। इस अवसर पर सुनीता दुबे, सुधा मौर्यापवन कुमारी, ननकी, चंद्रकला, शर्मिला, शहनाज बानो, रेखा, नैंसी ने वर्ष 2017 में आशा और संगिनी कर्मचारियों के लिए किए गए चुनावी वादा को पूर्ण करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed