फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Arvind Kumar elected President and Ajay Yadav elected Secretary

Mirzapur News: 29 विभागों को सीएम डैशबोर्ड में ए प्लस श्रेणी

Sun, 19 Jan 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Arvind Kumar elected President and Ajay Yadav elected Secretary
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, जिला अनुश्रवण, राजस्व संबंधित कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में 29 विभागों को ए प्लस श्रेणी प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विभागों की श्रेणी बी व सी है, ऐसे विभाग अगले माह में प्रगति में सुधार लाते हुए ए प्लस श्रेणी लाना सुनिश्चित करें। कहा कि अगले माह जिन अधिकारियों प्रगति की खराब पाई जाएगी उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार से कहा कि गरीब व्यक्तियों को न्याय दिलाने के लिए अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाते हुये कार्य करें। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियां से कहा कि जमीनों पर कब्जा करने वालों पर पख्त कार्रवाई करें। बैठक में एडीएम शिव प्रताप शुक्ल, मुख्य राजस्व अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, उप जिलाधिकारी लालगंज आसाराम वर्मा, चुनार राजेश वर्मा, मड़िहान युगांतर त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed