फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Art practitioners remembered Pt. Maheshwarpati Tripathi by giving a presentation in the courtyard of Maa Vindhyavasini

Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी की अंगनाई में प्रस्तुति देकर पं. महेश्वर पति त्रिपाठी को कला साधकों ने किया याद

Thu, 14 Aug 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Art practitioners remembered Pt. Maheshwarpati Tripathi by giving a presentation in the courtyard of Maa Vindhyavasini
विंध्यधाम में नृत्य प्रस्तुत करतीं कलाकार। - फोटो : संवाद
विंध्याचल। पं. महेश्वर पति त्रिपाठी के जन्म दिवस पर मंगलवार की देर शाम मां विंध्यवासिनी की अंगनाई में कला साधकों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति पेशकर याद किया। मुख्य अतिथि अयोध्या नगर निगम के मेयर पं. गिरीशपति त्रिपाठी रहे। पं. महेश्वर पति त्रिपाठी के शिष्य मनीष मिश्रा ने भाव पूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आशीष मिश्रा ने मिर्जापुरी कजरी की प्रस्तुत दी। मुख्य आकर्षण तबले पर पूरन महाराज एवं पुत्री अवंतिका महाराज की जुगलबंदी रही। लखनऊ के बाल कलाकार आराध्या प्रवीण के एकल तबला वादन ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पं. अमरेंद्र मिश्र के सितार वादन ने श्रद्धालुओं को संगीत की लहरों में गोते लगाने के लिए विवश किया। हारमोनियम पर गौरव मिश्रा, तबले पर देवनारायण मिश्र व सारंगी पर अवनीश मिश्रा ने कुशल संगत की। कार्यक्रम में आए सभी कलाकारों को संस्था के अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा ने सम्मानित किया। अध्यक्षता व्यवस्थापक दिनेश्वर पति त्रिपाठी व संचालन विंध्यवासिनी प्रसाद केसरवानी ने किया। इस दौरान श्री विंध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, रविशंकर मिश्रा, अगस्त द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष राजन पाठक, डॉ. संजय मुसद्दी, पुनीत अग्रवाल, जितेंद्र भट्ट, महावीर प्रसाद चटर्जी, रविशंकर शास्त्री, रतनलाल, मनीष शर्मा, रत्नेश भट्ट, अभिनव त्रिपाठी, सूर्य प्रकाश तिवारी, बालेश्वरनाथ तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed