{"_id":"6ae7a3c4217972ed2c0f29ca","slug":"arrears-claimed-six-years-ago-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-164233-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: छह वर्ष पहले लिया एरियर, सेवानिवृत्त के बाद फिर आवेदन, जांच में पांच पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: छह वर्ष पहले लिया एरियर, सेवानिवृत्त के बाद फिर आवेदन, जांच में पांच पकड़े गए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। छह वर्ष पहले राजगढ़ सीएचसी के तहत ब्लॉक क्षेत्र में कार्यरत पांच पूर्व स्वास्थ्य कर्मियों ने लाखों रुपये एरियर ले लिया।
इसके बाद सेवानिवृत्त होने पर फिर से एरियर के लिए आवेदन कर दिया। सीएमओ कार्यालय पर एरियर भुगतान न करने का आरोप लगाते हुए सभी ने पेंशन अदालत में शिकायत की। पेंशन अदालत से आयुक्त ने जांच कर एरियर भुगतान का आदेश दिया।
जब स्वास्थ्य विभाग से गठित टीम ने जांच की तो पता चला कि सभी छह साल पहले की एरियर ले चुके हैं। अब स्वास्थ्य विभाग दोबारा एरियर भुगतान के लिए आवेदन करने पर नोटिस जारी करेगा।
गौरतलब है कि अभी सिंचाई विभाग में एरियर घोटाले की जांच चल रही है। इसमें करोड़ों रुपये का लेनदेन की जांच चल रही है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मुख्य आरोपी फरार है।
विज्ञापन
इसके बाद नया मामला सीएमओ कार्यालय का है। सीएमओ कार्यालय से राजगढ़ सीएचसी के तहत ब्लॉक क्षेत्र में कार्यरत पांच स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने 2020 में एरियर के रूप में लाखों रुपये लिया। सरकार ने एक जनवरी 2016 से सातवां वेतन लागू किया। सैलरी एक जनवरी 2017 से लोगों को मिलने लगी।
सरकार ने सातवां वेतन एक जनवरी 2016 से लागू किया था तो एक वर्ष का मूल में सातवें वेतन का बढ़ा हुआ पैसा था। उसे एरियर के रूप में देना था। 2019-20 में कर्मचारियों को दो बार में एरियर का भुगतान किया गया। इसमें स्वास्थ्य कर्मी सुशीला देवी, हीरावती देवी, कृष्ण मुरारी लाल श्रीवास्तव, इंद्रावती देवी और सरोज कुमारी ने दो बार में एरियर भुगतान लिया।