फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Are working in public

काम करने वाले होते हैं जनता के बीच

Tue, 10 Feb 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 10 Feb 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Are working in public
कजरहवा पोखरा स्थित श्रीवास्तव बाल विद्या समिति में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में नगर क्षेत्र की जनसंपर्क सभा/समाजवादी पार्टी जनता के द्वार आयोजित किया गया।
विज्ञापन


प्रदेश सचिव व पूर्व मंत्री सत्येंद्र दत्त उपाध्याय ने कहा कि जो काम करने वाले लोग रहते हैं वो जनता के बीच रहते हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने का कार्य किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार जब-जब बनी, ऐतिहासिक कार्य किए गए। चुनाव पूर्व किए गए वादों को सबसे पहले जनता के बीच पूरा करके दिखाया गया। उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने नौजवानों छात्रों, बेरोजगारों, व्यापारियों एवं किसानों सभी के लिए जो कार्य कर दिखाए वो आज तक किसी सरकार ने नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली घटना है कि किसी प्रदेश में चुनाव पूर्व किए गए वादों को महज दो वर्ष में ही पूरा करके दिखा दिया गया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभावती यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तथा महिला सशक्तीकरण के क्षत्र में ऐतिहासिक कार्य किए है।

आयोजक नगर अध्यक्ष लक्ष्मण उमर ने कहा कि सपा सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में आज नौजवानों को सभी सरकारी विभागों में रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। सभा का संचालन नगर महासचिव रत्नेश श्रीवास्तव ने किया।



इस दौरान रमेश ओझा, रमाशंकर सिंह पटेल, रामजी मौर्या, सुभाष सिंह पटेल, रामजी मौर्या, संजय यादव, दिनेश्वरपति त्रिपाठी, राजकुमार साहू, विजयशंकर प्रजापति, सलीम बादशाह, राजकमल कसेरा, महिला नेत्री मनोरमा मिश्रा, मुस्ताक अहमद, बब्बूलाल यादव, अजय यादव, गिरधारी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed