फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Appeal to people come forward for help

डीएम ने नागरिकों से कहा स्वेच्छा से सहयोग के लिये आगे आएं

Sat, 04 Apr 2020 05:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
Appeal to people come forward for help
मिर्जापुर। डीएम सुशील कुमार पटेल ने शनिवार को एडीएम यूपी सिंह के साथ नगर का भ्रमण कर लाकडाउन की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान पब्लिक एड्रेस सिस्टम से एनाउंस कर लोगों को अपने घरों में रहने की अपील की। उन्होंने सभी से कहा कि सभी लोग अपने घरों में रहें सुरक्षित रहें।, साफ-सफाई व सैनिटाइज व हाथ धोने पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई अनावश्यक रूप से अपने घर के बाहर कदापि न निकलें। जिलाधिकारी ने कहा कि लाकडाउन का पूर्णतया पालन किया जाये, अनावश्यक रूप से बाहर घूमने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने वासलीगंज, गिरधर चौराहा, बेलतर, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी, इमामबाड़ा, शास्त्री पुल, नटवां, जंगीरोड, मंडी समिति आदि स्थलों पर भ्रमण किया। इस दौरान मंडी समिति में पुलिस चौकी इंचार्ज मंडी समिति से लाकडाउन की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा मंडी समिति में सब्जी उठान के समय भीड़ न होने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed