फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Apna Dal S workers will fight the Panchayat elections strongly

Mirzapur News: पंचायत चुनाव मजबूती से लड़ेंगे अपना दल एस के कार्यकर्ता

Fri, 08 Aug 2025 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Apna Dal S workers will fight the Panchayat elections strongly
मिर्जापुर। अपना दल एस की मासिक समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन दक्षिणी प्रवेश द्वार के सामने हुई। बैठक में पंचायत चुनावों को मजबूती से लड़ने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मेघनाथ पटेल ने कहा कि पंचायत चुनाव को सभी कार्यकर्ता मजबूती से लड़ेंगे। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में हर बूथ पर जाकर बूथ को मजबूत करते हुए उसके अंतर्गत आने वाले घर-घर लोगों से मिलें। सांसद व केंद्रीय मंत्री व कैबिनेट मंत्री के कार्यों से अवगत कराएं। जिले में जितने भी विकास हुए हैं, उस पर चर्चा करें। कहा कि बाढ़ के विषम परिस्थिति में आप सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बाढ़ पीड़ित लोगों को राहत सामग्री दे कर सराहनीय कार्य किया है। बाढ़ राहत सामग्री वितरण कार्य के लिए ब्लॉक वार स्वयंसेवक टीम बनाई गई है। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद ने की। बैठक में सर्वप्रथम भारत के महापुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। संचालन युवा मंच के जिलाध्यक्ष उदय पटेल व रामवृक्ष बिंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed