{"_id":"6660de9657b90765f20d1114","slug":"apna-dal-s-had-to-struggle-for-every-vote-in-madihaan-mirzapur-news-c-192-1-mrz1001-117239-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: अपना दल एस को मड़िहान में एक-एक वोट के लिए करनी पड़ी जद्दोजहद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: अपना दल एस को मड़िहान में एक-एक वोट के लिए करनी पड़ी जद्दोजहद
विज्ञापन
मिर्जापुर। लोकसभा चुनाव में मिर्जापुर की पांच विधानसभा क्षेत्रों में से मड़िहान में अपना दल एस की प्रत्याशी केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल को जीत के लिए सबसे ज्यादा जद्दोजहद करनी पड़ी। यह स्थिति तब है जबकि यह पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक रमाशंकर सिंह पटेल का क्षेत्र है।
मिर्जापुर लोकसभा सीट पर अनुप्रिया को जीत तो मिली, परंतु जीत का अंतर काफी कम रहा। जीत के अंतर में कमी के तमाम कारणों में एक कारण यह भी रहा। मझवां विधानसभा क्षेत्र रमेश बिंद का गढ़ माना जाता है। यहां से रमेश बिंद तीन बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। इस क्षेत्र में अनुप्रिया पटेल को कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद थी, परंतु इसके उलट मड़िहान विधानसभा में भाजपा गठबंधन को सबसे ज्यादा मशक्कत करनी पड़ी। कुछ राउंड की गिनती छोड़ दी जाए तो ज्यादातर में रमेश बिंद ही बाजी मारते नजर आए। मड़िहान विधानसभा में जहां रमेश बिंद को 99578 वोट मिले, वहीं अनुप्रिया पटेल को 92519 मत प्राप्त हुए। विधायक के गढ़ में अनुप्रिया को कम वोट मिलने को लेकर तरह-तरह की चर्चा रही।
अनुप्रिया को छानबे विधानसभा क्षेत्र में 85460, नगर में 100043, मझवां में 94061, चुनार में 98783 और मड़िहान में 92519 मत मिले। उनको 765 डाक मत मिले। इस तरह से कुल 471631 मत मिले। इसी प्रकार बसपा के मनीष कुमार को छानबे विधानसभा में 37888, नगर में 18971, मझवां में 39603, चुनार में 20313 और मड़िहान में 27504 मत मिले। उनको 167 डाक मत के साथ कुल 144446 मत मिले। सपा के रमेश चंद बिंद को छानबे में 77076 मत मिले। इसके अलावा नगर में 83916, मझवां में 92299, चुनार में 80417 और मड़िहान में 99578 मत मिले। इनको 535 डाक मत के साथ कुल 433821 मत मिले। अनिल कुमार को छानबे में 1232, नगर में 992, मझवां में 1272, चुनार में 1109 और मड़िहान में 1561 मत मिले। पांच डाकम त के साथ कुल 6171 मत मिले। इसी प्रकार दौलत सिंह को छानबे में 1032, नगर में 742, मझवां में 961, चुनार मेंं 1355 और मड़िहान में 1137 मत मिले। आठ डाक मत के साथ कुल 5235 मत मिले। रामधनी को छानबे में 1095, नगर में 609, मझवां में 1077, चुनार मेंं 921 और मड़िहान में 1212 मत मिले। एक डाक मत के साथ कुल 4915 मत मिले।
विज्ञापन
इसी प्रकार सत्यदेव को छानबे में 683, नगर में 477, मझवां में 678, चुनार में 719 और मड़िहान में 794 मत मिले। चार डाक मतों के साथ कुल 3355 मत मिले। समीर सिंह को छानबे में 732, नगर में 487, मझवां में 765, चुनार में 716 और मड़िहान में 786 मत मिले। एक डाक मत के साथ कुल 3487 मत मिले। राजेश को छानबे में 2630, नगर में 1486, मझवां में 2876, चुनार में 1740 और मड़िहान में 2195 मत मिले। नौ डाक मत के साथ कुल 10936 मत मिले। इनके अलावा लालजी वर्मा को छानबे में 1361, नगर में 1145, मझवां में 1376, चुनार में 1036 और मड़िहान में 1437 मत मिले। चार डाक मत के साथ कुल 6359 मत मिले। कुल टेंडर मतों की संख्या 20 रही।