{"_id":"65e98b703af045f48907a4d9","slug":"anupriya-patel-sent-letter-cm-yogi-for-vindhya-university-and-women-college-in-mirzapur-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अनुप्रिया पटेल ने CM योगी को लिखा पत्र, विंध्य विश्वविद्यालय व महिला महाविद्यालय की स्थापना का किया अनुरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अनुप्रिया पटेल ने CM योगी को लिखा पत्र, विंध्य विश्वविद्यालय व महिला महाविद्यालय की स्थापना का किया अनुरोध
Thu, 07 Mar 2024 03:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 07 Mar 2024 03:10 PM IST
सार
Mirzapur News: राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अनुरोध किया कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पूर्व बहुमूल्य समय निकाल कर प्रदेश की इन प्रमुख योजनाओं का शिलान्यास करें।
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क़ो पत्र लिखकर मिर्जापुर से जुड़ी दो प्रमुख योजनाओं के शिलान्यास का अनुरोध किया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने तीन मार्च क़ो सीएम को लिखे पत्र में कहा है कि उनके संसदीय क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित विंध्य विश्वविद्यालय की मांग स्वीकृत हो चुकी है। जमालपुर में महिला महाविद्यालय की भी मांग भी स्वीकृत हो चुकी है, इसका भी शिलान्यास प्रस्तावित है। साथ ही जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा ट्राईबल म्यूजियम की भी सवीकृत जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
मंत्री ने अनुरोध किया कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पूर्व बहुमूल्य समय निकाल कर प्रदेश की इन प्रमुख योजनाओं का शिलान्यास करें। विंध्य विश्व विद्यालय की स्थापना और जमालपुर ब्लॉक में राजकीय महिला महाविद्यालय की स्थापना का अनुरोध किया।
विज्ञापन