फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Anupriya created history by winning for the third time

Mirzapur News: तीसरी बार जीत दर्ज कर अनुप्रिया ने रचा इतिहास

Wed, 05 Jun 2024 02:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Anupriya created history by winning for the third time
मिर्जापुर। लोकसभा चुनाव में मिर्जापुर संसदीय सीट पर आखिरकार केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने तीसरी बार जीत हासिल कर कब्जा जमा लिया। जीत का अंतर भले ही कम रहा हो, परंतु उन्होंने लगातार तीसरी बार इस सीट पर जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। उन्होंने इंडी गठबंधन के सपा प्रत्याशी रमेश बिंद को 37810 मतों के अंतर से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में मिर्जापुर संसदीय सीट पर कुल 1104186 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मंगलवार को सुबह मतगणना शुरू हुई तो कई चक्र की मतगणना तक उतार-चढ़ाव का क्रम जारी रहा। कभी अनुप्रिया पटेल तो कभी सपा के रमेश बिंद आगे रहे। शुरुआती समय में रमेश बिंद ने लगातार बढ़त बनाए रखी। बीच-बीच में अनुप्रिया ने बढ़त बनाई, परंतु वह बढ़त ज्यादा देर तक नहीं रही। 15वें चक्र की मतगणना के बाद अनुप्रिया पटेल ने न सिर्फ बढ़त बनाई, बल्कि वोटों का अंतर भी ज्यादा रहा, जो अंत तक बढ़ता चला गया। अपना दल एस की अनुप्रिया पटेल ने 471631 मत पाकर समाजवादी पार्टी के रमेश बिंद को 37810 मतों से हराया। रमेश बिंद को 433821 मत मिले। बसपा के मनीष त्रिपाठी को 144446 मत मिले। अपना दल कमेरावादी के दौलत सिंह पटेल को 5235 मत मिले। एकलव्य समाज पार्टी अनिल कुमार को 6171 मत मिले। राष्ट्रीय समाज पक्ष के रामधनी को 4915 मत मिले। पूर्वांचल महापंचायत से सत्यदेव को 3355 मत मिले।
विज्ञापन

आल इंडिया फारवर्ड ब्लाॅक के समीर को 3487 मत मिले। निर्दल राजेश को 10936 मत और लालजी वर्मा को 6359 मत मिले। नोटा को 15049 मत मिले। टेंडर वोट की संख्या 20 रही। मिर्जापुर संसदीय सीट के पांच विधानसभा क्षेत्रों में 1352 मतदान केंद्र पर 2143 मतदेय स्थल बनाए गए थे। कुल 1906327 मतदाताओं को मताधिकार के प्रयोग करने का मौका मिला। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जिले को 20 जोन और 188 सेक्टरों में बांटा गया था। माॅडल बूथों की संख्या पांच और पिंक बूथों की संख्या भी पांच रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक माॅडल और एक पिंक बूथ बनाए गए थे। मिर्जापुर संसदीय सीट में शामिल पांच विधानसभा क्षेत्रों के कुल 1906327 मतदाताओं में 999567 पुरुष तथा 906691 महिलाओं के अलावा 69 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इसमें 18 से 19 साल की आयु के मतदाताओं की संख्या 25509 है, जबकि 80 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 35457 है। इसी प्रकार दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 13236 है। सर्विस वोटरों की संख्या 3125 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed