फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   anupasthit karmachaaree teen dinon mein den spashteekaran

अनुपस्थित कर्मचारी तीन दिनों में दें स्पष्टीकरण

Sat, 12 Sep 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
anupasthit karmachaaree teen dinon mein den spashteekaran
मिर्जापुर। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने शुक्रवार की सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर जिला खान अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय खान अधिकारी पंकज कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यालय में राधेश्याम वरिष्ठ मान-चित्रकार, मनोज कुमार वरिष्ठ लिपिक, संजय रावत, खनिज लिपिक, चपरासी देवनरायन यादव, मोहम्मद साहिर तथा धर्मेंद्र कुमार चौकीदार उपस्थित पाये गये।
विज्ञापन

खनिज लिपिक अनीता देवी बिना किसी सूचना एवं बिना किसी अवकाश प्रार्थना पत्र दिये अनुपस्थित रहीं। चपरासी राधा देवी, कौशल्या देवी तथा मीरा देवी का 10 व 11 सितंबर का आकस्मिक अवकाश प्रार्थना पत्र उपस्थित पंजिका में पाया गया परंतु खान अधिकारी ने इसे नौ सितंबर को स्वीकृत किया गया। खनिज लिपिक अर्चना चौधरी का आकस्मिक अवकाश का प्रार्थनापत्र रजिस्टर में पाया गया परंतु खान अधिकारी ने स्वीकृत नहीं किया था। खान अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अनुपस्थिति कर्मियों का स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपनी टिप्पणी सहित तीन दिवस के अन्दर प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

कोविड-19 हेल्पडेस्क निरीक्षण के समय स्थापित मिला। हेल्प डेस्क काउंटर पर कर्मचारी उपस्थित रहा। खान अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21के लिए वार्षिक रायल्टी लक्ष्य 11500/- लाख के सापेक्ष माह अगस्त 2020 तक रू0 3750.40 लाख की प्राप्ति की गयी है। माह अगस्त 2020 तक प्रर्वतन कार्य अन्तर्गत 129 वाहनों को पकड़ा गया तथा 116 वाहनों के शमन से 39.33 लाख राजस्व प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि अन्तर्गत् अनुसूचित जाति एवं जन जाति बाहुल्य 10 विद्यालयों का चयन कर पेयजल, पंखा, फर्नीचर आदि सुविधाओं से विद्यालयों को लाभान्वित किये जाने के लिए 77 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। खनन सक्रियाओं से प्रभावी क्षेत्रों में श्रमिकों के लिए 25 हैण्डपम्प लगवाया जा रहा हैं जिसके लिये 19 लाख 87 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। जिला खान अधिकारी को निर्देर्शित किया गया कि समस्त कार्यो में लक्ष्य के अनुरूप निर्धारित समायान्तर्गत प्रगति लाना सुनिश्चित करायें। कार्यालय के बाहर भी साफ-सफाई के निर्देश दिये गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed