{"_id":"b95815f8633b04dc63d4cf051b7292b2","slug":"antrjnpdiy-smuggler-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Fri, 12 Feb 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएलसी के चुनाव से पहले क्राइम ब्रांच और पड़री पुलिस को अंतर जनपदीय असलहा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पड़री थाना क्षेत्र के मोहनपुर पहाड़ी से बुधवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी के पास से पुलिस ने पांच पिस्टल, सात मैंगजीन तथा नौ अदद कारतूस बरामद किया है जबकि इस खेल में शामिल मुख्य आरोपी के बहनोई की तलाश पुलिस कर रही है।
युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। ये बातें पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने पुलिस लाइन में गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताई। डीआईजी ने पुलिस टीम को दस हजार एवं पुलिस अधीक्षक ने पांच हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की है।
एसपी ने बताया कि पुलिस को काफी दिन से सूचना मिल रही थी कि बिहार से कुछ असलहा तस्कर यूूपी के कुछ लोगों के साथ मिल कर पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में भारी मात्रा में असलहा सप्लाई करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
सप्लाई किए गए असलहे से अपराधी कभी भी अपराध कर सकते हैं। इसको देखते हुए उन्होंने तत्काल असलहा तस्करों को पकड़ने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल अरविंद मिश्रा की निगरानी में सीओ सदर रामनाथ वर्मा के नेतृत्व में पड़री निरीक्षक एनएन सिंह और क्राइम ब्रांच प्रभारी विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में दो टीम गठित की।
टीम सुराग रसी में लगी थी कि दस फरवरी को सूचना मिली की एक तस्कर बनारस से मिर्जापुर में असलहा सप्लाई करने आ रहा है।
सूचना मिलते ही टीम बुधवार की रात पड़री थाना क्षेत्र के मोहनपुर पहाड़ी के पास घेराबंदी कर रही थी कि एक युवक हीरोहोंडा बाइक से आते हुए दिखाई दिया। जिसे रुकने का इशारा किया गया तो वह भागने लगा। पीछा करने पर लड़खड़ाकर गिर पड़ा जिसे पुलिस ने दबोच लिया।
तलाशी कराई तो उसके पास स्थित बैग से एक अदद पिस्टल 32 बोर व पांच कारतूस तथा एक मैंगजीन बरामद हुआ ,जबकि बाइक की डिग्गी की तलाशी कराने पर चार पिस्टल, छह मैंगजीन व चार कारतूस मिले।
पूछताछ में आरोपी लक्ष्मण अग्रवाल पुत्र स्व.रामकृपालदास निवासी गणेश मोहाल गोदौलिया थाना दशाश्मेध वाराणसी ने बताया कि उसका जीजा अजय ऊर्फ गुडडू निवासी बिहार इस धं्धे का मास्टर माइंड है। वहीं बिहार के मुंगेर से एक हजार रुपये में एक पिस्टल खरीदकर उसे देता था।
जिसे वह 22 हजार रुपये में बेचता था। महीने में चार पांच पिस्टल सप्लाई कर देता था। जिससे उसे तथा उसके बहनोई को हजारों रुपये मिल जाते थे। एसपी ने इस बात से इंकार नहीं किया कि आरोपी नक्सलियों को भी असलहों की सप्लाई करता होगा।