फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Antibody will be tested in 744 people at 31 places in the district

जिले के 31 स्थानों पर 744 लोगों में होगी एंटीबाडी की जांच

Thu, 03 Jun 2021 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Antibody will be tested in 744 people at 31 places in the district
मिर्जापुर। कोरोना के तीसरे लहर को देखते हुए सरकार ने सिरो सर्विलांस के जरीए लोगों के एंटीबाडी जांच करने की तैयारी कर लिया है। चार जून से तीन दिनों तक प्रत्येक जिले के 31 स्थानों पर 744 लोगों के रक्त की जांच कर उसमें एंटीबाडी की पड़ताल की जाएगी। जिससे पता चल सके कि कितने प्रतिशत लोगों में एंटीबाडी बनी है। शरीर में बनी एंटीबाडी कोरोना संक्रमण से बचाती है। ये एंटीबाडी संक्रमित होने के बाद भी बनती है, या कोरोना वैक्सीन का टीका लगाने के बाद बनती है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि अधिकांश लोगों को कोरोना हुआ। जिनमें हल्के लक्षण के कारण वे बिना इलाज के घर पर ही हल्की दवाएं लेकर सही हो गए। ऐसे लोगों में कोरोना से संक्रमण से लड़ने के लिए एंटीबाडी बन गई है। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले समय में कोरोना संक्रमण का तीसरा लहर आने वाला है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने लोगों में एंटीबाडी की जांच का अभियान शुरु किया है। इस अभियान का नाम सिरो सर्विलांस है। कोरोना के नोडल अधिकारी डा. अजय कुमार ने बताया कि जिले के 31 स्थानों पर रक्त का सैंपल लिया जाएगा। एक स्थान को चार भाग में बांटा जाएगा। एक भाग से छह लोगों का सैंपल लिया जाएगा। इन छह लोगों में दो महिला, दो पुरुष और दो बच्चे रहेंगे। जिन बच्चों का सैंपल लिया जाएगा। वे पांच से 17 वर्ष तक के रहेंगे। इस तरह जिले से कुल 744 लोगों के रक्त का सैंपल लिया जाएगा। रक्त सैंपल को केजीएमयू लखनऊ में भेजा जाएगा। के प्रतिशत का आकलन का आगे का प्लान बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed