फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Anti-social elements vandalized Ambedkar's statue at night, sparking anger among the people.

Mirzapur News: अराजक तत्व ने रात में तोड़ दी आंबेडकर की प्रतिमा, लोगों में नाराजगी

Fri, 23 Jan 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Anti-social elements vandalized Ambedkar's statue at night, sparking anger among the people.
ददरी पट्टी गांव में आराजक तत्वों द्वारा डा भीमराव आंबेडकर की मूर्ति तोड़ने के बाद आक्रोशित ग्रा
ड्रमंडगंज। लालगंज थाना क्षेत्र के ददरी पट्टी गांव के बगीचे में डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने की जानकारी बृहस्पतिवार को होने पर लोगों ने गहरी नाराजगी जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खंडित प्रतिमा बरामद कर वहां नई प्रतिमा लगवाकर मामला शांत कराया। ददरी पट्टी गांव के बगीचे में वर्षों से स्थापित डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा बुधवार की रात किसी अज्ञात अराजक तत्व ने तोड़ दी। बृहस्पतिवार को सुबह इसकी जानकारी होने पर ददरी प्रधान राहुल सिंह पटेल, अतरैलाराजा प्रधान डा. महानारायण भारती, बसपा नेता धनेश्वर गौतम, राकेश पटेल, सपा नेता सुरेंद्र देव त्रिपाठी, जगदीश मौर्य, रामकरन भारती मौके पर पहुंचे। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी। पुुलिस ने स्थानीय लोगों की उपस्थिति में बगल स्थित नाले के पास फेंकी आंबेडकर प्रतिमा बरामद कर दी। सूचना पर सीओ लालगंज अमर बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार, जिगना थानाध्यक्ष संजय सिंह, ड्रमंडगंज थानाध्यक्ष भारत सुमन भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों के पहुंचते ही आक्रोशित लोग मामले में सख्त कार्रवाई करने के साथ ही चबूतरे पर डा. भीमराव आंबेडकर की नई प्रतिमा लगवाने की मांग करने लगे। लोगों को समझाते हुए अधिकारियों ने तत्काल चुनार से डाॅ. आंबेडकर की नई प्रतिमा मंगाकर चबूतरे पर स्थापित कराई। सीओ लालगंज अमर बहादुर सिंह ने बताया कि डाॅ. आंबेडकर की प्रतिमातोड़ने वाले अराजक तत्व के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed