फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Anti-encroachment drive launched in Vindhyachal region

Mirzapur News: विंध्याचल क्षेत्र में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Tue, 24 Dec 2024 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Anti-encroachment drive launched in Vindhyachal region
विंध्याचल। विंध्य काॅरिडोर के तहत बरतर तिराहा पर मुख्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। इसके लिए सोमवार को एडीएम के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान दो निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व शिव प्रताप शुक्ला व पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह के नेतृत्व में कर्मचारी बरतर तिराहे पर पहुंचे। अधिकारियों ने दुकानदारों को दुकानें खाली करने को कहा। इस पर दुकानदारों ने दुकान खाली करने के लिए और समय देने की मांग की। हालांकि अधिकारियों ने खरीदी गई दो संपत्तियों पर हुए निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। इसके अलावा अधिगृहीत की गई छह दुकानों में ताला लगवाकर सील कर दिया। एडीएम शिव प्रताप ने बताया कि खरीद की गई दो संपत्तियों पर हुए निर्माण को ध्वस्त कराया गया है और छह संपत्तियों को सील किया गया है। अधिगृहीत की गई कई और संपत्तियों को खाली कराकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जानी है। एसडीएम भरत लाल सरोज, एएसपी नितेश सिंह, सीओ सिटी विवेक जावला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed