{"_id":"6ac5519f611bf8427e0f452e","slug":"another-arms-smuggler-linked-to-the-lawrence-bishnoi-gang-arrested-mirzapur-news-c-20-vns1011-1572032-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा एक और असलहा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा एक और असलहा तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
एसटीएफ द्वारा पकड़ा गया असलहा तस्करी का आरोपी रितेश दत्त त्रिपाठी। स्रोत- एसटीएफ
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े अवैध असलहा तस्करी के एक और गुर्गे रितेश दत्त त्रिपाठी उर्फ बोलबम त्रिपाठी उर्फ अभिषेक पंडित उर्फ छोटू को एसटीएफ की गोरखपुर फील्ड इकाई ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया रितेश दत्त त्रिपाठी मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र के ग्राम हलिया का निवासी है। उसके पास से दो 32 बोर की पिस्टल, दो मैगजीन और एक कारतूस बरामद हुआ है।
एसटीएफ के अनुसार, आरोपी मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से पिस्टल लाकर गोरखपुर और आसपास के जिलों में सप्लाई करता था। एसटीएफ इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश सिंह के मुताबिक, बीते 15 सितंबर को व्ही पार्क के पास से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े अवैध असलहा तस्करी गिरोह के पांच गुर्गों को गिरफ्तार कर पांच पिस्टल बरामद की गई थीं। पूछताछ और सूचना जुटाने के दौरान रितेश के बारे में जानकारी मिली।
आरोप है कि वह बुरहानपुर से पिस्टल खरीदकर गोरखपुर और आसपास के जिलों में अपने साथियों के जरिये सप्लाई करता था। इसके बाद एसटीएफ ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की। सोमवार को टीम ने सूचना के आधार पर रितेश को कचहरी बस स्टेशन के पास सड़क से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ कैंट थाने में आर्म्स एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस कर रही है। संवाद/ब्यूरो