फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Anjali came first in the state level quiz competition of the Transport Department

परिवहन विभाग की राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में अंजली आई प्रथम

Sat, 11 Dec 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Anjali came first in the state level quiz competition of the Transport Department
अदलहाट। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित मरकरी हाल में शुक्रवार को परिवहन विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में क्षेत्र के लालता सिंह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अदलहाट की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अंजली पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय सहित जनपद का गौरव बढ़ाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी द्वारा 20 हजार रुपये का चेक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दो दिसंबर को राजकीय महिला महाविद्यालय अदलहाट में सड़क सुरक्षा सप्ताह एवं विधिक कार्यक्रम के तहत परिवहन विभाग की ओर से मंडलीय क्विज प्रतियोगिता में अंजली पटेल ने प्रथम स्थान हासिल किया था। जिसका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुए था। मिल्की (मनउर) गांव निवासी अंजली के पिता राजेश कुमार सिंह किसान हैं। माता इंद्राशनी देवी गांव में आशा हैं। अंजली पटेल ने अपनी इस कामयाबी पर महाविद्यालय परिवार एवं अपने माता पिता को इसका श्रेय दिया है। सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मिर्जापुर राजेश कुमार वर्मा, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीलम टंडन, डॉ. अंजू सोनकर, डॉ. सुमिता बनर्जी, डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह व क्षेत्रीय डॉ. नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी, अजय कुमार खटखट, प्रधान प्रदीप सिंह आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed