फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Animals arriving in populated areas

आबादी वाले इलाकों में पहुंच रहे जानवर

Sat, 21 May 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Sat, 21 May 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
 Animals arriving in populated areas
शादी समारोह के लिए सरकारी और निजी भूमि से पेड़ न काटने वाले परिवार को पंचायत अपनी ओर से मुफ्त में दो या तीन गैस सिलेंडर देगी। - फोटो : Demo pic
प्रचंड गर्मी में अपनी हलक की प्यास बुझाने के लिए इंसानों के साथ ही जंगली जानवर भी परेशान हैं। नदी-नालों, तालाबों, झरनों के सूखने से जंगली जानवर अब जंगलों से सटे आबादी बाहुल्य इलाकों में पलायन करने लगे हैं। हलिया, ड्रमंडगंज, राजगढ़, अहरौरा एवं लालगंज सहित कई अन्य इलाकों में जंगली जानवर पानी की तलाश में दस्तक देने लगे हैं, जिससे ग्रामीण जनता में भय व्याप्त हो गया है। 
विज्ञापन



इंसानों की प्यास बुझाने के लिए पहाड़ाें व जंगलों से सटे गांवों में पेयजल आपूर्ति पानी के टैंकराें से कराई जा रही है, लेकिन जंगलों के सभी जलस्रोत सूख जाने से जंगली जानवरों के हलक की प्यास नहीं बुझ पा रही है और वह पानी की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


बता दें कि जंगलों में नदी-नाले, झरने-तालाब सूखने से भालू, तेंदुआ, हिरण, सियार, लकड़बग्घा सहित अन्य जंगली जानवर पानी की तलाश में गांवों की बस्तियों में पहुंच रहे हैं। जल्द ही बारिश नहीं हुई तो स्थिति और भी विकट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगलों में जलावनी लकड़ी के नाम पर हरे पेड़ाें की हो रही कटान से जहां पशु-पक्षियों का आशियाना उजड़ता चला जा रहा है, वहीं भीषण गर्मी में नदी-नालों, तालाबों, झरनों की तलहटियों से धूल उड़ने से जंगली जानवरों की प्यास नहीं बुझ पा रही है, जिसके कारण वह बस्तियाें की तरफ रुख करने लगे हैं। एक सप्ताह पूर्व लालगंज इलाके में जंगली सियारों सहित खरगोश का झुंड पानी की तलाश में आए थे, जिसमें से अधिकांश जानवरों की पानी के अभाव में जान भी जा चुकी थी।



ड्रमंडगंज इलाके में दो दिन पूर्व एक भालू अपने दो बच्चों के साथ सोनगझ़ा गांव स्थित पटेहरा नदी पर पानी पीने आया था। ग्रामीणों के शोर मचाने पर भालू अपने बच्चे को लेकर चला गया, बावजूद इसके ग्रामीणों में भय बना हुआ है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed