फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Animal smuggler's vehicle broke the railing of the culvert and collided with a tree

Mirzapur News: पुलिया की रेलिंग तोड़ पेड़ से टकराई पशु तस्कर की गाड़ी

Thu, 09 Nov 2023 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Animal smuggler's vehicle broke the railing of the culvert and collided with a tree
कलवारी। मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी चौराहे पर मंगलवार को देर रात होमगार्ड को देखकर पशु तस्करों की गाड़ी अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग को तोड़कर पेड़ से टकरा गई। पशु तस्कर मौका पाकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पिकअप से सात मवेशी बरामद किया।
विज्ञापन

मंगलवार को देर रात एक बजे लालगंज की तरफ से पिकअप आ रही थी। पिकअप में सात पशु लदे थे। कलवारी चौराहे पर होमगार्ड को देखते ही पशु तस्करों ने भागने की कोशिश की। इस बीच गाड़ी अनियंत्रित होकर कलवारी चौराहे पर बने पुलिया की रेलिंग को तोड़ते हुए आम के पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में आम का पेड़ टूट कर गिर गया। आम के पेड़ और पुलिया की रेलिंग के बीच नहर थी, परंतु गाड़ी नहर को पार कर पेड़ से जा टकराई। पशु तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग गए। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। होमगार्ड ने मड़िहान थाने में सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर उप निरीक्षक विनय राय पहुंच कर मवेशियों को गाड़ी से सुरक्षित उतरवाया। मड़िहान थानाध्यक्ष विजय चौरसिया भी मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि लालगंज की तरफ से जा रहे पशु तस्करों ने पुल में टक्कर मारी है। मवेशियों और पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed