फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Animal husbandry dies due to electrocution

करंट की चपेट में आने से पशुपालक की मौत

Thu, 23 Sep 2021 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Animal husbandry dies due to electrocution
जिगना। विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के निफरा गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर मवेशी चराने सिवान में गए अधेड़ की बिजली के चपेट में आ गया। जब तक लोग उसे अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई थी। पशुपालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के निफरा गांव निवासी सूर्यमणि यादव (42) पुत्र केशव प्रसाद बृहस्पतिवार की सुबह घर से मवेशियों को लेकर सिवान में चराने गया था। वह घर से 500 मीटर दूर चोकर नामक स्थान पर पहुंचा था कि दोपहर एक बजे बरसात शुरु हो गई। बारिश होने पर मवेशी चरा रहा पशुपालक बारिश से बचने के लिए पेड़ की ओ रहा था कि बिजली गिरने से चपेट में आ गया। जानकारी होने पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने पशुपालक को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होती ही परिजनों मे कोहराम मच गया। मृतक छह भाईयों में दूसरे नम्बर पर था। मृतक के दो पुत्र, एक पुत्री है। पशुपालक की मौत पर माता मंतोरा देवी, पत्नी कबुतरा देवी, पिता केशव प्रसाद व पुत्र अनिल कुमार, धीरज कुमार सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed