फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Anil and first in the 800m race statue

800 मीटर दौड़ में अनिल और प्रतिमा प्रथम

Wed, 25 Nov 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 25 Nov 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
Anil and first in the 800m race statue
 खेल से शरीर चुस्त दुरुस्त होता है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का
विज्ञापन
निर्माण होता है। इसलिए जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेल नितांत आवश्यक है। सभी छात्र-छात्राएं शिक्षा के साथ ही खेल में भी पूरे मनोयोग से प्रतिभाग करें।

उक्त बातें मंगलवार को राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्य डा. ओम हरि सिंह ने कहीं। उन्होंने ध्वजारोहण और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पहले दिन आठ सौ मीटर दौड़ में अनिल और प्रतिमा यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि ने शांति के प्रतीक कबूतर और गुब्बारे हवा में छोड़ा और एनसीसी कैड्टस के परेड की सलामी ली। प्रतियोगिता के पहले दिन दौड़, डिस्कस थ्रो, जैबलिन थ्रो, लंबी कूद, ऊंची कूद का आयोजन किया गया।

जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।  आठ सौ मीटर बालक वर्ग दौड़ में लवकुश यादव द्वितीय और सत्येंद्र कुमार मौर्य तृतीय तथा आठ सौ मीटर बालिका वर्ग में निधि मौर्या द्वितीय और शालू देवी तीसरे स्थान पर रहीं। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

संचालन विजय तिवारी और मोहम्मद मिस्बाहुल हक ने किया। मुख्य अतिथि ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को खेलकूद में निर्णायक मंडल निर्णय को स्वीकार करने और राष्ट्र की शपथ दिलाया।

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के साथ संस्था अजय कुमार, बीके मिश्रा, यशवंत कुमार, बीके सिंह, डा शिखा मेहता, डा. सुमन, धीरज कुमार, केएल चौधरी, एम सरवर, राहुल दिनेश, एम शाहिद, एपी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed