फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Angry people surrounded the Jalnigam office due to motor failure

मोटर खराब होने से नाराज लोगों ने किया जलनिगम कार्यालय का घेराव

Sun, 17 Jul 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Angry people surrounded the Jalnigam office due to motor failure
मड़िहान क्षेत्र के काफी संख्या में लोगों ने शनिवार को जलनिगम कार्यालय पहुंचकर घेराव किया। क्षेत्र के लोग कई दिन से खराब मोटर की गड़बड़ी दूर कराकर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुचारु नहीं होने से नाराज थे। लोगों ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि एक सप्ताह में मोटर की मरम्मत कराकर जलापूर्ति शुरू नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के बसही गांव स्थित जल निगम की मोटर खराब है। एक वर्ष से उपभोक्ता पानी के लिए परेशान हैं। जलापूर्ति बंद होने के कारण ग्रामीण बार-बार शिकायत करते हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही भूगर्भ का जलस्तर नीचे चला गया। इससे कस्बे के कई हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया। पेयजल का संकट उत्पन्न होने से ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। शनिवार को काफी संख्या में ग्रामीणों ने जल निगम कार्यालय पहुंचकर घेराव कर दिया। कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों ने बताया कि फंड के अभाव में खराब पड़े मोटर की मरम्मत नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों की शिकायत अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी। ग्रामीणों की सुविधा के लिए चार दशक पूर्व बसही गांव में जल निगम ने बोर कराया था। तभी से मड़िहान कस्बा, जमुई, बसही, हरिहरा आदि गांवों में पेयजल की आपूर्ति की जाती रही है। तब से आबादी काफी बढ़ गयी, लेकिन ओवरहेड टैंक की क्षमता नहीं बढ़ी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। ग्रामीणों ने आपूर्ति का समय भी बढ़ाने की मांग की। इस अवसर पर नन्दलाल, विजय केसरी, अभिमन्यु, सुजीत, जालिम, राजू, गोपाल, प्रशांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed