फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Angered by sister's beating, brothers beat brother-in-law, condition critical

Mirzapur News: बहन की पिटाई से नाराज भाइयों ने बहनोई को पीटा, हालत गंभीर

Fri, 13 Jun 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Angered by sister's beating, brothers beat brother-in-law, condition critical
राजगढ़। स्थानीय कस्बे में बृहस्पतिवार को बहन की पिटाई से नाराज भाइयों ने अपने बहनोई को जमकर पीट दिया। इससे बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस घायल बहनोई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गई, जहां से डॉक्टर ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

राजगढ़ निवासी दिलीप ने बुधवार की रात झगड़ा होने पर अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। इसके बाद पत्नी ने नरायनपुर स्थित अपने मायके में फोन कर भाइयों को घटना की जानकारी दी। बृहस्पतिवार की सुबह उसके तीन भाई बहन के घर पहुंच गए। बातचीत के दौरान बहनोई और सालों के बीच विवाद होने लगा।
विज्ञापन

बात बढ़ने पर तीनों भाइयों ने अपने बहनोई दिलीप को जमकर पीट दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट में साले बालेंद्र कुमार (30) को भी हल्की चोटें आईं। आस-पास के लोगों ने बीच बचाव किया। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस दिलीप और बालेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। डॉक्टर ने दिलीप की हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिए। राजगढ़ थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया कि घरेलू विवाद में मारपीट होने से दो लोग घायल हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed