फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Angered by misbehavior, doctors stopped emergency services for 45 minutes.

Mirzapur News: बदसलूकी से नाराज चिकित्सकों ने 45 मिनट तक ठप की इमरजेंसी सेवा

Sat, 03 Aug 2024 04:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Angered by misbehavior, doctors stopped emergency services for 45 minutes.
बलिया। इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात फार्मासिस्ट से शुक्रवार को कथित वार्डबॉय ने बदसलूकी कर दी। इसके विरोध में चिकित्सकों और कर्मचारी ने कार्य बहिष्कार कर इमरजेंसी सेवा ठप कर दी। 45 मिनट तक आकस्मिक सेवा बाधित रही। दूरदराज से आए मरीज इससे परेशान रहे। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन के बाद चिकित्सकों ने आकस्मिक सेवा बहाल की।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय पर तैनात फार्मासिस्ट अशोक सिंह ने बताया की पूर्वाह्न करीब 11 बजे इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात था। उसी दरम्यान राजपूत नेवरी निवासी विवेक सिंह उर्फ कौशल सिंह ईएमओ कक्ष की चाबी मांगने लगे। फार्मासिस्ट ने देने से इन्कार कर दिया। इस बात पर विवेक ने फार्मासिस्ट से बदसलूकी की। यही नहीं चाबी न देने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे अन्य कर्मचारियों ने मामले को शांत करा दिया। इससे नाराज इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्सकों, फार्मासिस्टों और अन्य कर्मचारियों ने आकस्मिक सेवा कक्ष पर ताला बंद कर सेवा ठप कर दी। चिकित्सकों और फार्मासिस्टों ने मामले से सीएमएस डॉ. सुजीत यादव को अवगत कराया। कथित वार्डबॉय के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीएमएस के आश्वासन के बाद करीब 45 मिनट बाद पुनः इमरजेंसी सेवा बहाल हो सकी। उधर फार्मासिस्ट अशोक सिंह ने संबंधित युवक के खिलाफ दी तहरीर दी है।
विज्ञापन

-----------------
इमरजेंसी में अनावश्यक जमता था धौंस
जिला चिकित्सालय पर तैनात चिकित्सकों और कर्मचारियों का आरोप है कि विवेक सिंह अपने को वार्डबॉय बताकर अनावश्यक इमरजेंसी सेवा में धौंस जमाता था। इसके चलते आए दिन कार्य प्रभावित होता था। उपस्थिति पंजिका में कहीं भी उसका नाम दर्ज नहीं है। यही नहीं अपने आप को शासकीय कर्मचारी और ब्लॉक प्रमुख का भतीजा बताकर बाहरी मरीजों का आर्थिक शोषण भी करता था। इसकी पूर्व में शिकायत भी की गई है। जिला चिकित्सालय में तैनात कर्मचारियों का आरोप है की आए दिन ईएमओ कक्ष का ताला खोल कर उसमें बैठता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विवेक सिंह नाम का कोई भी वार्डबॉय जिला चिकित्सालय में तैनात नहीं है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। उसके खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी गई है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. सुजीत कुमार, सीएमएस

-----------
ग्रामीण क्षेत्र के किसी पीएचसी या सीएचसी पर वह युवक बतौर वार्डबॉय तैनात है। इसकी जानकारी मांगी गई है। मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. वीपी द्विवेदी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed