{"_id":"6864309876f27a075b042a7a","slug":"anger-erupted-after-children-died-due-to-drowning-in-a-pit-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-136027-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: गड्ढे में डूबने से बच्चों की मौत के बाद फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: गड्ढे में डूबने से बच्चों की मौत के बाद फूटा गुस्सा
विज्ञापन
पड़री। पहाड़ी ब्लॉक के हिनौती गांव में इंडियन ऑयल की ओर से खोदे गए गड्ढे में भरे पानी डूबकर दो बच्चों की मौत के दूसरे दिन लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीण कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टर्मिनल जाने वाले मुख्य मार्ग को जाम कर धरने पर बैठ गए। पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा, एक सदस्य को नौकरी देने की मांग करते रहे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।
हिनौती गांव में ग्रामीणों के धरने की सूचना पाकर पड़री थाना प्रभारी दया शंकर ओझा पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद सीओ सदर अमर बहादुर और एसडीएम सदर गुलाब चंद मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पीड़ित परिजनों को 10-10 लाख रुपये आर्थिक सहायता, कंपनी परिसर में दोनों बच्चों की प्रतिमा लगाने और परिवार के एक-एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। एसडीएम कहा कि उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाकर यथोचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद दिलाई जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।
ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मिर्जापुर। पड़री थाना क्षेत्र के हिनौती गांव में सोमवार को इंडियन ऑयल की ओर से खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई थी। इस मामले मेंं मंगलवार को कंपनी के ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक बच्चे अंश के पिता दिनेश की तहरीर पर पड़री पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने डीएम को पत्र भेजकर मामले की जांच कराने को कहा है।
विज्ञापन
सोमवार को पड़री थाना क्षेत्र के हिनौती में अंश पुत्र दिनेश व आर्यन पुत्र सरोज कुमार की इंडियन आयल के बने गड्ढे में डूबने से मौत हो गई थी। इस पर मंगलवार को मामला दर्ज किया गया। इसी क्रम में क्रेंद्रीय मंत्री व सांसद अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर उनके सहायक निजी सचिव अवध नरेश सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि केंद्रीय मंत्री ने इस घटना पर दुख जताया है। साथ ही कार्यदायी संस्था के खिलाफ ऐसी लापरवाही बरतने पर जांच कर कड़ी कार्रवाई करने तथा संबंधित परिवार के लिए नियमानुसार आर्थिक सहायता व सहयोग उपलब्ध कराने को कहा है।