फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Anger among villagers due to occupation of pasture land

चारागाह की जमीन पर कब्जे से ग्रामीणों में आक्रोश

Mon, 09 Aug 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Anger among villagers due to occupation of pasture land
मड़िहान। आदर्श तहसील मड़िहान क्षेत्र के करौदा गांव स्थित चारागाह की जमीन पर भूमाफिया कब्जे कर रहे। मामले में लोगों की शिकायत पर संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में कब्जा करने वाले लोगों को नामजद किया गया था। लेकिन आज तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद हल्का लेखपाल भूमाफिया पर कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि तहसील अभिलेख के अनुसार तीन एकड़ जमीन चारागाह के लिए छोड़ी गई थी। किंतु गांव के ही कुछ लोग उस पर कब्जा कर रहे हैं। इसपर तहसीलदार नूपुर सिंह ने बताया कि चार गांव से अवैध कब्जा करने की शिकायत मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed