फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   An old man died while bathing in the Ganges

Mirzapur News: गंगा में स्नान के दौरान वृद्ध की मौत

Sun, 21 Jul 2024 03:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
An old man died while bathing in the Ganges
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बरियाघाट पर शनिवार की शाम गंगा में स्नान के दौरान एक वृद्ध की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ के जवानों ने खोजबीन कर बाहर निकाला। घाट पर मिले मोबाइल फोन पर आ रहे फोन पर उनके परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के भरुहना निवासी विजय शंकर दुबे (68) शनिवार की शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के बरियाघाट पर गंगा स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान वे गंगा नदी में गिर गए। लोगों की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने उनको बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो गई थी। घाट पर ही उनके मोबाइल पर फोन आया। एसडीआरएफ ने फोन पर उनके पुत्र शारदा प्रसाद दुबे को घटना की सूचना दी। सूचना पर वासलीगंज चौकी प्रभारी अजय ओझा मौके पर पहुंच गये। घाट पर पहुंचे पुत्र ने पुलिस को जानकारी देने के बाद पोस्टमार्टम नहीं कराने का अनुरोध किया और शव लेकर घर चले गए। आशंका जताई जा रही है कि गंगा में स्नान के दौरान हार्ट अटैक से वृद्ध की मौत हो गई। शहर कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि गंगा में स्नान के दौरान एक वृद्ध की मौत हो गई। परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed