फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   An innocent child who had come to his maternal grandparents' house died after falling into a well

Mirzapur News: ननिहाल आए मासूम की कुएं में गिरने से मौत

Tue, 10 Sep 2024 03:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
An innocent child who had come to his maternal grandparents' house died after falling into a well
हलिया। सिकटा गांव ननिहाल में आए चार वर्षीय बालक की सोमवार को दोपहर बाद घर के पीछे अर्द्ध निर्मित कुएं में गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन

बसेड़ा गांव निवासी लवकुश कोल का चार वर्षीय पुत्र अभिराज अपनी माता के साथ सिकटा गांव निवासी मामा सुनील कुमार कोल के यहां आया था। घर के पीछे स्थित अर्ध निर्मित कूएं में अभिराज खेलते-खेलते गिर गया। आधा घंटा बीतने के बाद घर में जब वह नहीं दिखाई दिया तो उसकी मां खोजने लगीं। वे घर के पीछे गईं तो कुएं में शव उतराया देख कर रोने लगीं। रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। इसके बाद बच्चे को कुएं से बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन हलिया के एक निजी डॉक्टर के यहां लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। मामा सुनील कुमार कोल ने बताया कि अर्द्ध निर्मित कुएं में गिरने से भांजे की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed