फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   An entrepreneur from Bhadohi offered a gold necklace worth 16 lakhs to Maa Chandika

Mirzapur News: भदोही के उद्यमी ने मांं चंडिका को चढ़ाया 16 लाख का सोने का हार

Mon, 30 Jun 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
An entrepreneur from Bhadohi offered a gold necklace worth 16 lakhs to Maa Chandika
पड़री, मिर्जापुर। आषाढ़ मास में गुप्त नवरात्र के तृतीया तिथि पर भदोही के उद्यमी ने मां चंडिका को 16 लाख 30 हजार रुपये से बने 163 ग्राम सोने का हार भेंट की। हार चढ़ाने से पहले जगापुर घिहीया गांव निवासी प्रसिद्ध उद्यमी निखिलेश मिश्र ने शनिवार शाम चंडिका धाम पहुंच कर विधि विधान पूर्वक मां भगवती की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि उद्यमी ने चार वर्ष पहले लगभग दो करोड़ रुपये खर्च कर मां चंडिका मंदिर का जीर्णोद्धार भी कराया था। उद्यमी द्वारा मंदिर परिसर में भगवान शंकर के द्वादश लिंग विग्रह की स्थापना भी कराई गई थी। मई में पांच लाख रुपये की नथिया और चुनरी भी चढ़ाई गई थी। निखिलेश मिश्रा ने बताया कि मां भगवती चंडिका की कृपा व उनकी प्रेरणा से ही सब कुछ हो रहा है। मंदिर पुजारी मंगलापुरी व सांगलापुरी गोस्वामी ने बताया कि गुप्त नवरात्र में साधक विशेष रूप से देवी की आराधना करते हैं। नवरात्र की तरह ही सब विधि विधान पूर्वक गुप्त नवरात्र में भी मां की विशेष रूप से पूजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed