फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Amrit Mahotsav: RSS takes out Tricolor Rath Yatra

अमृत महोत्सव: मिर्जापुर में तीन सौ मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ निकली तिरंगा यात्रा, विभिन्न झांकियों ने लोगों का मोहा मन

Sat, 04 Dec 2021 11:15 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 04 Dec 2021 11:15 PM IST
सार

अमृत महोत्सव के संयोजक राजेश सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय एकता व अखण्डता तथा राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर सपूतों के सम्मान में तिरंगा यात्रा यात्रा निकाली जा रही है।

विज्ञापन
Amrit Mahotsav: RSS takes out Tricolor Rath Yatra
अमृत महोत्सव समिति के द्वारा निकाली गयी तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता व नागरिक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को मिर्जापुर में करीब तीन सौ मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल लोगों की भारत माता की जय और वंदे मातरम की गूंज से शहर गुंजायमान रहा।
विज्ञापन


महुवरिया स्थित बीएलजे इंटर कॉलेज के मैदान से आरंभ हुई तिरंगा यात्रा में भारत माता की झांकी के साथ ही भारत माता के वीर सपूतों की भी झांकी निकाली गई। आत्म निर्भर भारत, गौरवशाली भारत, वैभव शाली भारत, महान भारत, भव्य भारत, दिव्य भारत के संकल्प के साथ यात्रा नगर के महुवरिया से निकली।
विज्ञापन


तहसील रोड, गिरधर का चौराहा, पेहटी का चौराहा, गुड़हट्टी चौराहा पहुंची यात्रा दो भाग में बंट गई । यात्रा में शामिल महिलाएं धुंधी कटरा,  नवालक का तबेला, पसरहट्टा, त्रिमुहानी चौराहा होते हुए शहीद उद्यान नारघाट में पहुंची। वहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि गुड़हटी चौराहा से पुरुषों का दल मुकेरी बाजार, टटहाई रोड, डंकीनगंज चौराहा, पेहटी का चौराहा, पक्की सराय घंटाघर, खजांची का चौराहा, वासलीगंज, पक्की सराय, गिरधर का चौराहा होते हुए महुवरिया स्थित मैदान पहुंचा जहां पर यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में करीब तीन सौ मीटर लम्बा तिरंगा झंडा लोगों में आकर्षण का केन्द्र रहा। 

मिर्जापुर में आरएसएस ने निकाली तिरंगा रथ यात्रा,

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के तहत आरएसएस की ओर से शनिवार को मिर्जापुर के  बिलरा पटेहरा स्थित शहीद केसरी सिंह स्मारक स्थल से तिरंगा रथयात्रा निकाली गयी। बाजे-गाजे के साथ निकाली गई तिरंगा रथ यात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय का नारा बुलंद करते हुए चल रहे थे।

इसके पूर्व शहीद केसरी सिंह की पत्नी छोटी कुंवरि के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने शहीद केसरी सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर रथयात्रा का नेतृत्व कर रहीं शहीद केसरी सिंह की पत्नी छोटी कुंवरी ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान करने वाले अमर शहीदों को स्मरण करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

उन्होंने तिरंगा यात्रा निकालने पर आरएसएस की सराहना की। अमृत महोत्सव के संयोजक राजेश सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय एकता व अखण्डता तथा राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर सपूतों के सम्मान में तिरंगा यात्रा यात्रा निकाली जा रही है।

 यात्रा में आरएसएस कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा बिलरा पटेहरा, सेमरा खुर्द, खुटहा, बरबसा गहरवार, बारीपुर, शुकुलपुर, नेवादा, बनवा, देवरी, पंडितपुर होते हुए शहीद केसरी सिंह के स्मारक स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। वहां ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत करते हुए भारत माता की आरती भी उतारी। तिरंगा यात्रा में विपुल सिंह, अरूण सिंह, प्रियंका तिवारी, संगीता देवी, अनीता सिंह, ज्ञानेश्वर दूबे, राकेश तिवारी, शिव गोविन्द चौरसिया, मुकेश सिंह, राघवेन्द्र सिंह, उमंग सिंह, जय प्रकाश तिवारी सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed