फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Among headache patients, 70 percent are women.

Mirzapur News: सिरदर्द के सबसे ज्यादा मरीज इनमें 70 प्रतिशत महिलाएं

Sat, 10 Oct 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Among headache patients, 70 percent are women.
मिर्जापुर। मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं युवाओं और महिलाओं को अधिक परेशान कर रही है। पढ़ाई का दबाव, मोबाइल का अत्यधिक इस्तेमाल, घरेलू तनाव और रिश्तों में तालमेल की कमी लोगों की मानसिक सेहत पर असर डाल रहे हैं।
विज्ञापन

असर मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में भी दिख रहा है। विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा सिंह ने बताया कि दो वर्ष पहले रोजाना 50 के आसपास मरीज आते थे। एक वर्ष पहले यह संख्या बढ़कर 80 हो गई और अब प्रतिदिन 150 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

10 अक्तूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर डॉ. पूजा सिंह ने मानसिक परेशानियों को नजरअंदाज न करने और समय पर विशेषज्ञ से सलाह लेने की जरूरत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि विभाग में सिरदर्द की शिकायत लेकर आने वाले मरीज सबसे अधिक हैं। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सिरदर्द की शिकायत वाले मरीजों में करीब 70 प्रतिशत महिलाएं हैं। शादी के बाद ससुराल में तालमेल की परेशानी और घरेलू तनाव से जूझ रही महिलाओं में भी सिरदर्द की शिकायत सामने आ रही है।

सिरदर्द के पीछे तनाव, नींद की कमी, अनियमित दिनचर्या और माइग्रेन जैसे कारण हो सकते हैं। हालांकि, हर सिरदर्द मानसिक बीमारी का संकेत नहीं होता। बार-बार सिरदर्द होने पर चिकित्सकीय जांच जरूरी है। पर्याप्त नींद, नियमित भोजन, पानी पीना, शारीरिक गतिविधि और तनाव कम करने के उपाय मददगार हो सकते हैं।
अचानक बहुत तेज सिरदर्द, कमजोरी, बोलने में परेशानी या बुखार के साथ गर्दन अकड़ने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed