फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Amid chants of mother Ganga Aarti

मंत्रोच्चार के बीच हुई मां गंगा की आरती

Mon, 30 Mar 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Mon, 30 Mar 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
Amid chants of mother Ganga Aarti
विंध्य दैनिक
विज्ञापन
गंगा आरती समिति की ओर से विंध्याचल के पक्काघाट पर महानवमी को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आरती की गई।

जिलाधिकारी राजेश सिंह व उनकी पत्नी ने विधि विधान पूर्वक मां गंगा की आरती की। गंगा आरती के दौरान मां गंगा के जयघोष के साथ ही शहनाई और शंख की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा था।

इस दौरान मंडलायुक्त अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद्र, एडीएम डीएस उपाध्याय, नगर मजिस्ट्रेट अवधेश मिश्र, समिति के अध्यक्ष रामानंद तिवारी, मनोज, निलेश तिवारी आदि रहे।

नवरात्र बाद भी भक्तों का रेला

चैत्र नवरात्र के बाद रविवार को विंध्यधाम में दर्शन-पूजन करने को श्रद्धालुआें का तांता लगा रहा। मंगला आरती के बाद से ही मां के दर्शन-पूजन का दौर शुरू हो गया, जो देर रात तक चलता रहा।

गंगा स्नान कर नर-नारियाें ने विंध्य दरबार पहुंच बड़े ही श्रद्धाभाव से दर्शन किया। घंटा-घड़ियाल, शंख व माता के जयकारे से धाम गुंजायमान हो रहा था।
वासंतिक नवरात्र के बाद रविवार को जगत जननी मां विंध्यवासिनी दरबार में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा।

नारियल-चुनरी, माला-फूल, रोरी-रक्षा एवं प्रसाद लिए भक्तजन विंध्यधाम पहुंचे, जहां विधिवत मां के भव्य स्वरूप का दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हो उठे।

मंदिर के छत पर साधकाें द्वारा मंत्रोच्चार बीच पूजन-अनुष्ठान का दौर अनवरत चलता रहा, वहीं हवन कुंड में भक्ताें ने आहुतियां डालकर मंगलकामना की।

मंदिर की छत पर मुंडन संस्कार के साथ ही मां के गुंबद का परिक्रमा करने वाले भक्ताें का तांता लगा रहा। विंध्यधाम क्षेत्र की पुरानी वीआईपी व न्यू वीआईपी रोड, बच्चा पाठक गली, पक्काघाट गली, जैपुरिया गली आदि दर्शनार्थियों से पटे रहे।
विज्ञापन


 रविवार को विंध्याचल मंदिर की सजावट एक अलौकिक छटा बिखेर रही थी। मंदिर पहुंचकर किसी ने जगत जननी का झांकी से तो किसी ने घंटो कतार में खड़े रहने के बाद गर्भगृह में पहुंचकर विधि-विधान पूर्वक दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 तत्वश्चात मंदिर परिसर में विराजमान मां काली, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, मां शीतला, श्री पंचमुखी महादेव, राधा-कृष्ण, दक्षिणमुखी हनुमान, बटुक भैरव नाथ जी का श्रृंगार दर्शन कर श्रद्धालु भावविह्वल हो उठे।


रविवार को भी दर्शनार्थियों का रेला लगा रहा। विंध्याचल रेलवे स्टेशन,  रोडवेज परिसर में यात्रियाें की भीड़ रही। विंध्यधाम में उमड़ी आस्थावानाें की भारी भीड़ के मद्देनजर पुलिस, पीएसी सहित तीर्थ पुरोहित भक्ताें की सेवा में डटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed