फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ambulance driver killed for not converting religion

Mirzapur Crime: धर्म परिवर्तन न करने पर एंबुलेंस चालक ने की प्रेमिका की हत्या, पहले से था शादीशुदा फिर भी..

Fri, 17 Feb 2023 07:53 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 17 Feb 2023 07:53 AM IST
सार

कौशांबी के महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के मिरदहन का पुरवा निवासी मो. आरिफ पिछले दो वर्ष से मिर्जापुर में 108 एंबुलेंस के चालक पद पर गुरसंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात है। वह यहां मऊ जिले के चंदा सिंह के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। एंबुलेंस चालक शादीशुदा है। उसने चंदा को कौशांबी में एक किराए के मकान में रखा था।

विज्ञापन
Ambulance driver killed for not converting religion
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

मिर्जापुर जबरन धर्म परिवर्तन कराने और उसका विरोध करने पर लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की हत्या करने के आरोपी मिर्जापुर के एंबुलेंस चालक को कौशांबी पुलिस ने गुरुवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कौशांबी पुलिस ने गुरुवार को मिर्जापुर में उसके सरकारी आवास पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल कर साक्ष्य इकट्ठा किया। जहां से पुलिस ने दुपट्टा आदि बरामद किया है। एंबुलेंस चालक ने अपने महिला साथी की हत्या सरकारी आवास में ही की थी।

विज्ञापन

कौशांबी के महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के मिरदहन का पुरवा निवासी मो. आरिफ पिछले दो वर्ष से मिर्जापुर में 108 एंबुलेंस के चालक पद पर गुरसंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात है। वह यहां मऊ जिले के चंदा सिंह (35) के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। एंबुलेंस चालक शादीशुदा है। उसने चंदा को कौशांबी में एक किराए के मकान में रखा था।
विज्ञापन

वह मिर्जापुर में गुरसंडी पीएचसी में मिले सरकारी मकान में रहता था। चंदा मिर्जापुर आती रहती थी। एक सप्ताह पहले वह चंदा को लेकर आया था। अपने साथियों को बताया था कि वह उसकी पत्नी है। उसे ब्लड कैंसर हुआ है। संभवत: 13 फरवरी की रात उसने चंदा की गला दबाकर हत्या कर दी। बीमारी की बात बताकर बीते मंगलवार की शाम वह प्राइवेट एंबुलेंस से चंदा को लेकर कौशांबी के आषाढ़ा पहुंचा। गले पर निशान देखकर लोगों ने हंगामा किया तो आरिफ शव छोड़कर भाग गया। पोस्टमार्टम हुआ तो पता चला कि गला दबाकर हत्या हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Ambulance driver killed for not converting religion
मृत्यु - फोटो : istock

इसके बाद चंदा की मां ने मो. आरिफ पर धर्म परिवर्तन न करने पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस आरोपी पर संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरिफ की तलाश करने लगी। इस बीच कौशांबी पुलिस मिर्जापुर भी आई। गुरुवार को कौशांबी पुलिस ने आरोपी मो. आरिफ को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। कौशांबी पुलिस टीम ने मिर्जापुर में गुरसंडी पीएचसी में स्थित उसके कमरे को खोलकर फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य इकट्ठा किया। इस दौरान दुपट्टा आदि बरामद हुआ। माना जा रहा है कि आरोपी ने रकारी आवास में ही चंदा की हत्या करने के बाद शव को कौशांबी ले गया।
एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति का कहना है कि एंबुलेंस चालक यहां हिंदू महिला के साथ शादी करके रह रहा था। आस-पास के लोगों को चंदा को कैंसर होना बताकर यहीं से एंबुलेंस से कौशांबी ले गया। कौशांबी में पोस्टमार्टम कराने पर गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। वहां धर्म परिवर्तन व हत्या से संबंधित मुकदमा दर्ज किया गया है। कौशांबी पुलिस टीम गिरफ्तारी के लिए आई थी। आरोपी कौशांबी में पकड़ा गया है। फोरेंसिक टीम के साथ कौशांबी पुलिस ने उसके कमरे की जांच की है।
एंबुलेंस चालक मो. आरिफ चंदा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था, परंतु लोगों को अपनी पत्नी बताता था। आस-पास के लोगों ने बताया कि वह जब एंबुलेंस चलाने जाता था तो बाहर से कमरा बंद कर देता था। उसकी पत्नी अंदर कमरे में ही रहती थी। बलिया जिले के निवासी राम सिंगार सिंह ने बताया कि उसकी पुत्री चंदा की शादी मऊ के दुर्गेश सिंह के साथ हुई थी। दुर्गेेश फौज में थे। आठ वर्ष पहले दुर्गेश की मौत हो गई। चंदा से दो पुत्री सृष्टि और बरखा सिंह हैं। पति की मौत के बाद चंदा ने मऊ में ब्यूटी पार्लर खोल लिया। मऊ में जोगापुर पीएचसी में 108 एंबुलेंस के चालक मो. आरिफ से मुलाकात हुई। उसने खुद को हिंदू बताया था। एक सप्ताह पहले आरिफ ने कौशांबी के मिरदहन पुरवा में पंचायत बुलाई थी। वहां मौलवी ने चंदा को धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा। पंचायत में चंदा से मारपीट की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed