फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Along with the female BLO, her husband, son, and daughters were also busy filling out the SIR form.

Mirzapur News: महिला बीएलओ के साथ पति, बेटे और बेटियां भी एसआईआर फॉर्म भरवाने में जुटीं

Fri, 28 Nov 2025 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Along with the female BLO, her husband, son, and daughters were also busy filling out the SIR form.
मिर्जापुर। जिले में इन दिनों एसआईआर फॉर्म भरने का काम चल रहा है। अधिकारियों के साथ कर्मचारी भी जोरशोर से जुटे हैं। कई महिला बीएलओ के साथ उनके पति भी उनके कार्य में हाथ बंटा रहे हैं। हलिया : 187 बीएलओ एसआईआर कार्य में लगे हैं। इसमें 10 प्रतिशत महिलाएं बीएलओ हैं। हलिया के बैधा गांव में बीएलओ श्वेता सिंह के साथ पति धीरेंद्र भी उनके साथ लगे हैं। फुलियारी में प्रेमा भारती, महुगढ़ में ललिता तथा ददरी में जय देवी पति के साथ काम कर रही हैं।
विज्ञापन

कछवां में बृहस्पतिवार को अधिशासी अभियंता बाणसागर एसके गुप्ता व खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश राय ने घर-घर जाकर मतदाता पुनरीक्षण फॉर्म भरवाने के लिए जागरूक किया। जिगना में बीएलओ एसआईआर फॉर्म निकालने के लिए परेशान रहे। तकनीकी खराबी और सर्वर फेल होने के कारण दोपहर 12 बजे के बाद सर्वर धीमी गति से काम करना शुरू किया। फॉर्म भरने के बाद रिजेक्ट हो जा रहा था। गोगांव खैरा बसेवराकला मिश्रपुर नगवासी चेहरा सुमतिया भटेवरा रामपुर सहित लगभग हर स्थानों पर यही हाल रहा। बीडीओ रामपाल ने बताया कि भटेवरा गैपुरा सहित कई गांवों में देखा गया कि तकनीकी समस्या के कारण काम बाधित हुआ है ।
विज्ञापन

एडीएम नमामि गंगे ने किया निरीक्षण
हलिया। एडीएम नमामि गंगे विजेता ने अहूगी कला, अहूगी खुर्द, गोरगी, हथेडा, वैधा सहित दर्जनों ग्राम पंचायतों के प्राथमिक विद्यालयों में पहुंचकर बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। ऑनलाइन एंट्री की समीक्षा की। ग्राम प्रधान हथेड़ा और गोरगी ग्राम प्रधान को सहयोग के लिए जिला पंचायत अधिकारी को पत्रक भेजने की बात कही। एनआरएलएम के भूपेंद्र शुक्ल ने 79 ग्राम पंचायतों के सभी समूह सखी व समूह सदस्यों की ओर से एसआईआर फॉर्म भरवाने में बीएलओ का सहयोग के लिए बीडीओ विजयशंकर त्रिपाठी ने निर्देश दिया। इसके क्रम में भूपेंद्र कुमार शुक्ला, अखिलेश, रामदयाल के सहयोग से 16,432 समूह सदस्यों में से लगभग 8,456 सदस्यों तथा गांवों के अन्य सदस्यों के 5,432 फॉर्म भराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाताओं को किया जागरूक

मिर्जापुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथ रतनगंज के बीएलओ के साथ बृहस्पतिवार को नगर में भ्रमण करके एसडीएम न्यायिक व बीएसए ने मतदाताओं का एसआईआर फॉर्म भरवाया। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक कार्य है और इसकी पूरी सूचना फॉर्म के माध्यम से बीएलओ को दें। कहा कि वे अपने घरों से निकलें और बीएलओ का सहयोग करें। इस अवसर पर एसडीएम न्यायिक संजीव यादव, बीएसए अनिल कुमार वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी सिटी रविंद्र शुक्ल व अन्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed