{"_id":"650bd6c9eea4133716040f69","slug":"allotment-of-schools-to-teachers-continued-till-late-night-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-5849-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: देर रात तक होता रहा शिक्षकों को विद्यालयों का आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: देर रात तक होता रहा शिक्षकों को विद्यालयों का आवंटन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत जिले में आए शिक्षकों को बुधवार को विद्यालय का आवंटन किया गया। दोपहर से शुरू हुआ आवंटन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। प्राथमिक विद्यालयों में 155 व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 38 शिक्षकों का आवंटन होना था।
उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए पूरे जिले के 28 विद्यालयों की सूची ऑनलाइन की गई थी। प्रत्येक विद्यालय में दो-दो पद रिक्त थे। इससे कुल पदों की संख्या 56 हो गई थी, जबकि शिक्षक मात्र 38 ही थे। हालांकि कुछ शिक्षकों ने यह आपत्ति की कि विद्यालय बहुत दूर-दूर हैं। उन्होंने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालयों में भी 128 विद्यालयों की ऑनलाइन सूची जारी की गई थी। इसमें किसी में एक पद तो किसी में दो पद थे। बताया गया कि सभी विद्यालयों मेंं रिक्तियों की संख्या अध्यापकों की संख्या से काफी अधिक है। इसलिए आवंटन में कोई समस्या नहीं होगी। समाचार लिखे जाने तक 100 प्राथमिक व छह उच्च प्राथमिक शिक्षकों को विद्यालय आवंटित हो चुके थे। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि शासनस्तर से जारी ऑनलाइन सूची के माध्यम से शिक्षकों को विद्यालय का आवंटन किया जा रहा है। सब कुछ पारदर्शी तरीके से हो रहा है।
उधर, बरियाघाट स्थित बीएसए कार्यालय परिसर में बुधवार को मेला जैसा दृश्य रहा। कार्यालय परिसर के बाहर सड़क पर काफी संख्या में कार व दोपहिया वाहन दिखे। परिसर के अंदर शिक्षक, शिक्षिकाओं व उनके साथ आने वाले लोगों की भारी भीड़ रही। कोई गर्मी से बचने के लिए फलों का रस पी रहा था तो कोई चाय पी रहा था। कई महिला शिक्षक अपने बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए कार में एसी चलाकर उसमें बैठकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रही थीं। बहुत से पुरुष शिक्षक पास के ही बरियाघाट जाकर पेड़ के नीचे बैठे रहे और अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
उधर, विद्यालय आवंटन के दौरान शिक्षकों ने प्रदर्शन किया और सभी 12 ब्लाॅकों में रिक्त पदों पर तैनाती की मांग की। इस संबंध में बीएसए को ज्ञापन भी दिया। प्रदर्शन में सरस्वती देवी, नम्रता तिवारी, प्रिया कश्यप, योगिनी श्रीवास्तव, चंद्र किरण जायसवाल, अरविंद कुमार आदि शामिल थे।