{"_id":"2e6b1e5c7832921eb9035b82c0715d45","slug":"allegations-performing-step-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेला व्यवहार करने का आरोप, प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौतेला व्यवहार करने का आरोप, प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Thu, 11 Feb 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के खिलाड़ियों ने खेल विभाग पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कहा विभाग ने खेल का बर्बाद कर दिया है।
इतना ही नहीं वह मुख्यालय की जगह कछवां में टूर्नामेंट करा रहा। इस दौरान खिलाड़ियों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
मोर्चा घर स्थित फुटबाल मैदान से दर्जनों फुटबाल खिलाड़ी बुधवार को दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। कहा कि प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी द्वारा जनपद के खिलाड़ियों के साथ मनमाना और सौतेला व्यवहार कर खेलों को बर्बाद करने का कुचक्र रचा जा रहा है।
आरोप लगाया कि कैंप व विभिन्न खेलों का आयोजन शहर से दूर कछवां में प्रशासन की बिना अनुमति के कराया गया।
यहीं नहीं बिना सूचना के फुटबाल प्रतियोगिता फर्जी ढंग से एक स्कूल और एक संस्थान की टीम बना कर पूरी कराई गई। जिला और मंडल के फुटबाल का चयन संघ द्वारा एक ही दिन कराया जाता है
विज्ञापन
जबकि नियम दो दिनों का है। इस मौके पर खेल विभाग से एक तथा प्रशासन से भी एक व्यक्ति का रहना जरूरी होता है लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।
कहा कि नियमों की अनदेखी की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है और न ही इसमें सुधार के लिए कुछ किया जा रहा है।
कहा कि टीमें मंडल स्तर पर कहीं जाती हैं तो दो फुटबाल देने का प्रावधान है लेकिन सिर्फ एक फुटबाल ही दिया जा रहा है। कई वर्ष बीत गए लेकिन जिला स्टेडियम का निर्माण नहीं हो सका।
जिसके चलते आज भी उन्हें खेलने के लिए इधर-उधर भ्टकना पड़ता है और खेल विभ्ााग मैदान के नाम पर दूर दराज प्रतियोगिता का आयोजन कर देता है।
प्रदर्शन करने वालों में सोनू गद्दी, आसिफ, मोहम्मद शाहिद, विरेन्द्र, गुडडू, विवेक, जाहिद, पिंटू, साजिद आदि दर्जनों खिलाड़ी शामिल रहे।