फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Allegation of religious conversion in Mirzapur marriage of twin daughters matter reached SP

UP News: यूपी के इस जिले में धर्म परिवर्तन का आरोप, जुड़वा बेटियों का कराया निकाह; SP के पास पहुंचा मामला

Wed, 14 Aug 2024 07:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 14 Aug 2024 07:28 PM IST
सार

Mirzapur News: पीड़ित महिला ने मिर्जापुर के एसपी को ज्ञापन दिया है। उसने अहरौरा थाना क्षेत्र के एक मौलवी पर आरोप लगाया है। साथ ही कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि महिला की दो बेटियों का जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह करा दिया गया है।

विज्ञापन
Allegation of religious conversion in Mirzapur marriage of twin daughters matter reached SP
मिर्जापुर के एसपी के पास पहुंचा मामला। - फोटो : i

विस्तार

मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर गांव के एक मौलवी पर दो नाबालिग जुड़वा पुत्रियों का निकाह कराने और धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


ज्ञापन में महिला ने आरोप लगाया है कि 16 वर्षीय दो जुड़वा पुत्रियों का जबरदस्ती निकाह करा दिया गया। 25 जुलाई को अहरौरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। दोनों पुत्रियों को सौंप दिया गया, जबकि बाल कल्याण समिति द्वारा वन स्टाप सेंटर मिर्जापुर में रखे जाने का आदेश दिया गया था। पूर्व में एक पुत्री के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया था। इस मामले में वर्ष 2023 में मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


ज्ञापन में महिला ने यह भी कहा है कि अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायालय पाॅक्सो एक्ट के यहां मामला विचाराधीन है। विपक्षी सुलह के लिए दबाव बना रहे हैं। सुलह न करने पर दोनों पुत्रियों को फिर ले गए और जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया। पुत्री का निकाह भी करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पुत्रियों को बरामद किया तो विपक्षी ने उन्हें फिर गायब करा दिया। महिला ने पुत्रियों को वन स्टाप सेंटर में दाखिल कराकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed