फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   All shopkeepers must display their names and mobile numbers at their shops.

Mirzapur News: सभी दुकानदार अपना नाम व मोबाइल नंबर दुकान पर लगाएं

Fri, 09 Oct 2026 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
All shopkeepers must display their names and mobile numbers at their shops.
पुलिस उपाधीक्षक ने किया दुर्गा खोह मंदिर का निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चुनार। चुनार राजगढ़ मार्ग पर स्थित दुर्गा मंदिर का शुक्रवार को पुलिस उपाधीक्षक गायत्री यादव ने निरीक्षण किया। शारदीय नवरात्र में दर्शन पूजन करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार की शाम पुलिस उपाधीक्षक पुलिस बल के साथ मंदिर पहुंची। पुलिस उपाधीक्षक ने मंदिर परिसर में दुकान संचालित करने वाले दुकानदारों से कहा कि वह दुकान पर नाम व मोबाइल नंबर लिखकर अवश्य लगाएं।

उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंदिर क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा और मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कोतवाल विजय शंकर सिंह से कहा कि आवश्यकता अनुसार पुलिस ड्यूटी लगाएं। साथ ही महिला व पुरुष श्रद्धालुओं को अलग-अलग लाइन में लगवाकर दर्शन कराने व मंदिर से उनके बाहर निकलने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। जिससे मंदिर आएं श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन के दौरान कोई समस्या न हो। पुलिस का भी नंबर दुकानदारों को दिया गया और कहा गया कि किसी प्रकार की कोई दिक्कत, परेशानी होने पर तत्काल सूचित करें।मंदिर के पास सड़क किनारे माला फूल प्रसाद बेचने वाले दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क से हटकर दुकान लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed