फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   All preparations should be systematic and definite - Divisional Commissioner

सभी तैयारियां व्यवस्थित एवं निश्चित हों- मंडलायुक्त

Sun, 19 Dec 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
All preparations should be systematic and definite - Divisional Commissioner
3295 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण 20 दिसंबर को केंद्रीय राजमार्ग व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। इस संबंध में शनिवार को मंडलायुक्त व डीआईजी के नेतृत्व में कार्यक्रम स्थल का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने सभा स्थल की तैयारी के लिए टोल प्लाजा परिसर में जिला अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और डीआईजी, पुलिस अधीक्षक, सीडीओ के साथ बैठक की।किया। बैठक में कमिश्नर ने कहा कि लोकार्पण स्थल से जुड़े संसाधन और व्यवस्था ड्यूटी की संख्या सुनिश्चित करके कार्यक्रम को निश्चित और व्यवस्थित करें। उन्होंने कहा कि गंभीर मरीजों की एंबुलेंस को विशेष तौर से सुरक्षित गंतव्य मार्ग दिए जाने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। टोल प्लाजा परिसर में जिला अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार नेलोकार्पण स्थल राजमार्ग फोरलेन सड़क दोनों तरफ वाहन स्टैंड, पुलिस व्यवस्था, प्रेस पास, वीवीआइपी पास ,पेयजल, हेलीपैड स्थल से संबंधित तैयारी के बारे में चर्चा की। डीआईजी रामकृष्ण भारद्वाज ने रूट डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। उन्होंने बताया कि वाहन दुर्जनीपुर से कोरांव होते हुए मांडा, मिर्जापुर और दूसरा लालगंज बस्तरा पांडेय से हलिया रोड कोटाघाट से बरौधा होते हुए मध्य प्रदेश निकल जाएंगे। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की रूपरेखा तय करते हुए कहा कि सभा स्थल पर आने जाने का रास्ता आम अलग होगा और वीआईपी रूट अलग होगा। बैठक में सीडीओ लक्ष्मी बीएस,एडीएम शिवप्रताप शुक्ला, एसपी ऑपरेशन महेश अत्रि,पीडी आर एस यादव, सीएमओ डा राजीव सिंघल, तहसीलदार शशांक शेखर राय, पुलिस क्षेत्राधिकारी उमाशंकर सिंह, खंड विकास अधिकारी रमाकांत, थानाध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ संजय सिंह, डीबीएल के लाइजिंग मैनेजर राघवेंद्र पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed