{"_id":"631f7ab323c99f7d0563a83a","slug":"all-preparations-for-the-fair-should-be-completed-by-september-20-dm-mirzapur-news-vns6739095176","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 सितंबर तक मेला की सभी तैयारियां हो पूरी: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 सितंबर तक मेला की सभी तैयारियां हो पूरी: डीएम
विज्ञापन
विंध्याचल। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने विभागीय अधिकारियों को शारदीय नवरात्र मेला को देखते हुए विंध्याचल धाम क्षेत्र में सारी तैयारी 20 सितंबर तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया है। सोमवार को प्रशासनिक भवन में नवरात्र मेला को देखते हुए अब तक हुई तैयारियों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आगाह किया कि प्रत्येक दिन की कार्य की मानिटरिंग कराई जाएगी। कार्य में लापरवाही की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों से कार्यों में हुई प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने नगर पालिका व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आगाह किया कि नवरात्र मेला शुरू होने में बहुत कम समय बचा है, लिए सड़क मरम्मत, घाटों व गलियों में साफ-सफाई व प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य कार्य 20 सितंबर तक हर हाल में पूरा कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि विभागों के प्रतिदिन के कार्य की मानिटरिंग कराई जाएगी।
लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता ने जिलाधिकारी को बताया कि क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के परियोजना प्रबंधक संजय कुमार को विंध्याचल क्षेत्र में सीवर व पेयजल पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों व रास्तों की अविलंब मरम्मत कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने जिलाधिकारी को बताया कि बाढ़ के कारण गंगा घाटों पर फैले सिल्ट गंदगी की सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी न अधिशासी अधिकारी को सभी वाहन स्टैंडों में बड़े आकार में किराया सूची का बोर्ड लगवाने का निर्देश दिया। ताकि दूरदराज से दो व चार पहिया वाहनों से आने वालों को परेशानी का सामना न करना पड़े। धाम क्षेत्र से छुट्टा पशुओं को बाहर कराने का भी निर्देश दिया।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए सभी घाटों पर बैरिकेडिंग कराने, संकेतक बोर्ड व ध्वनि विस्तारक यंत्र लगवाने का निर्देश दिया। ताकि स्नानार्थियों को परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने एनएच के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि सड़कों पर फैली गिट्टी, अतिक्रमण कर रखी गई ईंटों को अविलंब हटवाएं। उन्होंने नवरात्र मेला को देखते हुए राजकीय निर्माण निगम को 20 सितंबर तक विंध्य कॉरिडोर का कार्य समेटने की भी बात कही। उन्होंने निर्माण कार्य स्थल को टिन आदि से घेरवाने का निर्देश दिया। जिला पंचायत राज अधिकारी को उन्होंने त्रिकोण मार्ग पर साफ-सफाई व प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि मेला क्षेत्र में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को सीधे जेल भेजा जाएगा। आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मेला क्षेत्र में पुलिस के अलावा पीएसी की एक कंपनी अतिरिक्त तैनात की जाएगी। उन्होंने सीओ व थाना प्रभारी छोटे-बड़े सभी मामलों की उन्हें जानकारी देने की हिदायत दी। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, सीओ सिटी प्रभात राय, सहायक पर्यटन अधिकारी नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
तीन स्थानों पर लगाए जाएंगे स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
विंध्याचल। शारदीय नवरात्र मेला में आए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि विंध्याचल स्थित पक्का घाट, काली खोह मंदिर एवं अष्टभुजा रैन बसेरे के पास स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में 29 चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। इनके अलावा 10 चिकित्सक रिजर्व में रहेंगे। चिकित्सकों के अलावा शिविरों में 22 फार्मासिस्ट, एक एक्सरे टेक्नीशियन, 11 स्टाफ नर्स, 32 अन्य कर्मचारियों की भी तैनाती की जाएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 24 घंटे खुला रहेगा।