फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Aksian clarification

एक्सईएन से मांगंे स्पष्टीकरण

Fri, 20 Feb 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 20 Feb 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
Aksian clarification
सांसद आदर्श गांव योजना के तहत सांसद अनुप्रिया पटेल की अध्यक्षता मेें गुरुवार को विकास भवन सभागार में बैठक हुई।
विज्ञापन


इसमें सांसद आदर्श गांव ददरी में प्रस्तावित विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।

इस दौरान  पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश परियोजना निदेशक को दिया।

सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख कार्यक्रमों में सांसद आदर्श ग्राम योजना एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।

जिस अधिकारी को जो कार्य दिए गए हैं, वे अपने-अपने संबंधित विभागों के कार्याें की कार्ययोजना बनाकर शीघ्र प्रस्तुत कर दें। जिससे शीघ्र विकास कार्य कराना प्रारंभ कर दिया जाए।

इस दौरान सांसद को बताया गया कि संपर्क मार्ग मुख्य मार्ग से जुड़ा है, लेकिन मार्ग की दशा अत्यंत खराब है और बीच में एक रपटा भी क्षतिग्रस्त है।

डीएम ने अधिशासी अभियंता को संपर्क मार्ग ठीक करने के लिए बनाई गई कार्य योजना प्रस्तुत करने का आदेश दिया।

 विद्युतीकरण के बारे में बताया गया कि गांव में 711 परिवारों के सापेक्ष  40 लोगों ने बिजली कनेक्शन लिया है। ददरी गांव राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत चयनित है।
विज्ञापन


विद्युतीकरण का कार्य तत्काल प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसी प्रकार डीएम ने अन्य कार्यों को भी संबंधित अधिकारियों को पूरा करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि आदर्श ग्राम योजना उभरते भारत की छवि है। सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्ता व मानक  के अनुसार कराना प्रारंभ कर दें। संपर्क मार्ग और सीसी रोड सहित अन्य निर्माण कार्याें को समयानुसार पूरा किया जाए। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी विभाग से संबंधित अधिकारियों को पुन: गांव में           जाने और विकास कार्याें को तत्काल प्रारंभ कराने का              निर्देश दिया।


बैठक में सीडीओ अमित कुमार सिंह, एसडीएम लालगंज जीसी राम, पीडी          राजीव वनकटा, डीपीआरओ        एके सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल, डीसी मनरेगा डा.एनएन मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed