फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Akhilesh yadav said if they come in power will give one thousand rupees per month to every woman in mirzapur

अखिलेश यादव बोले- सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीना देंगे एक हजार रुपये, भाजपा को बताया चंदाजीवी

Sat, 27 Feb 2021 04:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 27 Feb 2021 04:40 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav said if they come in power will give one thousand rupees per month to every woman in mirzapur
मिर्जापुर में अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मिर्जापुर के दौरे पर एक कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि अगर 2022 में उनकी सरकार बनी तो माताओं के सम्मान में महिलाओं को हर महीना एक हजार रुपये देंगे। साथ ही उन्होंने यूपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सबसे पहले हमने बेरोजगारों को 500 रुपये प्रति महीना भत्ता देना शुरू किया। भाजपा इसकी नकल करते हुए किसानों को छह हजार सालाना दे रही है,  जबकि हम भी बेरोजगार को साल में छह हजार दे रहे थे।

विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को मिर्जापुर के सबरी स्थित साई गार्डन में चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा कि वोट हमारा और काम हमारा ज्यादा है। इसलिए कार्यकर्ता जैसे प्रधानी का चुनाव लड़ते हैं और 90 प्रतिशत वोट पड़वाते हैं, उसी तरह विधानसभा का चुनाव लड़ना होगा। तभी हम 2022 में भाजपा का मुकाबला कर अपनी सरकार बना सकेंगे। पूर्व सीएम ने कहा कि सभी को मिलकर काम करना होगा। कुछ नेता आपस में मुकाबला करते हैं, सबको एक होकर भाजपा से मुकाबला करना है।

आने वाले समय में यूपी की लड़ाई बड़ी है। यूपी की लड़ाई बिहार और बंगाल से भी ज्यादा खतरनाक तरीके से भाजपा लड़ेगी। बंगाल चुनाव खत्म होने के बाद भाजपा यूपी पर फोकस करेगी। उससे पहले हमें अपनी रणनीति के तहत काम करना होगा। उससे पहले हम संकल्प लें कि उनकी किसी भी साजिश कर डटकर मुकाबला करेंगे और 2022 में जीतेंगे।

Akhilesh yadav said if they come in power will give one thousand rupees per month to every woman in mirzapur
अखिलेश यादव ने मां विंध्यवासिनी मंदिर में लगाई हाजिरी। - फोटो : अमर उजाला

झूठ बोलने में बीजेपी का कोई मुकाबला नहीं कर सकता और हमारे काम का मुकाबला बीजेपी नहीं कर सकती, इसलिए समाजवादी संघर्ष करें, क्योंकि समाजवादी संघर्ष से नहीं डरते हैं। हमें क्या बोलना है यह सीखना होगा, क्योंकि भाजपा के पास काम नहीं है, उनके पास सिर्फ बातें हैं।

हाल ही भाजपा के लोगों ने किसानों को आंदोलनजीवी बताया, जबकि वो  चंदाजीवी हैं। इस तरह हमें उनकी हर बात का जवाब देना होगा। देश में व्यापार करने आई ईस्ट इंडिया कंपनी सरकार बन गई थी। हमारे देश के वीर सपूतों ने उनका मुकाबला किया तब जाकर हमें आजादी मिली है। अब भाजपा देश को कंपनियों के हाथों बेच रही है। यह बात लोगों को जाकर बतानी होगी। प्रशिक्षण शिविर के पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिले के कई नेताओं के घर जाकर उनसे मुलाकात की।

मां विंध्यवासिनी दरबार में लगाई हाजिरी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार देर रात मां विंध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने मां के दर्शन कर 2022 में सरकार बनाने का आशीर्वाद मांगा। मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान पूर्वक दर्शन पूजन व आरती कर मां का आशीर्वाद लिया। दर्शन पूजन करने के बाद मंदिर परिसर में ही समस्त देवी देवताओं की परिक्रमा करते हुए हवन कुंड की भी परिक्रमा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed