फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Akash Kumar awarded for best recruitment SP mirzapur awarded

आकाश कुमार को सर्वोत्तम रिक्रूट आरक्षी का पुरस्कार, एसपी ने किया सम्मानित

Fri, 17 Jul 2020 06:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
Akash Kumar awarded for best recruitment SP mirzapur awarded
पुलिस लाईन में रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के बाद उनको कर्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलाते पुलिस अ - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित होने के बाद विभिन्न जनपदों से प्रशिक्षण के लिए जिले में आए रिक्रूट आरक्षियों का प्रशिक्षण पूर्ण होने पर शुक्रवार को पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हें कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई और उन्हें संबंधित जनपद को रवाना किया गया। आकाश कुमार को सर्वोत्तम रिक्रूट आरक्षी के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने छह माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए 175 रिक्रूट आरक्षियों को कर्तव्य और दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई। इसमें कौशाम्बी, अंबेडकरनगर, लखनऊ, बाराबंकी, गोरखपुर, देवरिया, गाजीपुर व चन्दौली के रिक्रूट शामिल रहे। 30 दिसंबर से पुलिस लाइन के विभिन्न जनपदों से आए 178 रिक्रूट आरक्षियों का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ था। अन्त:कक्षीय विषयों में प्राप्त अंकों के आधार पर सर्वाधिक अंक पाने वाले आकाश कुमार व वाह्यकक्षीय विषयों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सर्वोच्च अंक पाने वाले समीर प्रताप सिंह को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। इसके अतिरिक्त अन्त:कक्षीय व वाह्यकक्षीय विषयों में संयुक्त रूप से प्राप्त अंकों के आधार पर आकाश कुमार को सर्वोत्तम रिक्रूट आरक्षी के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण देने वालों को भी किया सम्मानित
रिक्रूट आरक्षियों के सफल प्रशिक्षण के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए आरटीसी के प्रभारी उपनिरीक्षक ओम प्रकाश राय, प्रशिक्षुओं को अन्त: विषय का प्रशिक्षण प्रदान करने वाले अध्यापक निरीक्षक नागरिक पुलिस राजेश कुमार वर्मा, उप निरीक्षक शंकर सुमन लाल, एसआई विवेकानंद सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, बाली मौर्य व वाह्य विषय का प्रशिक्षण प्रदान करने वाले प्रशिक्षक मेजर उमेश चंद्र पांडे, आईटीआई श्रीनाथ यादव, आईटीआई धर्मेंद्र सिंह, आईटीआई अवधेश राम, आईटीआई संजय कुमार, आईटीआई धनंजय यादव, आईटीआई वकील प्रसाद गौतम, पीटीआई संजय कुमार राम, पीटीआई सहेंद्र प्रताप, पीटीआई विनोद कुमार, पीटीआई बृजेश कुमार यादव रहे। दिजन्हे पुलिस अधीक्षक ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed