फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ajmer MLA Anita Bhadel visited mother Vindhyavasini temple Mirzapur

Mirzapur: अजमेर विधायक अनिता भदेल ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन, कहा- धार्मिक स्थलों का उत्थान जरूरी

Tue, 02 Aug 2022 08:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 02 Aug 2022 08:45 PM IST
सार

राजस्थान के अजमेर की भाजपा विधायक व पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता अनिता भदेल मंगलवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने पहुंचीं। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विंध्य कॉरिडोर का निर्माण धार्मिक और आर्थिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
Ajmer MLA Anita Bhadel visited mother Vindhyavasini temple Mirzapur
मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने पहुंचीं राजस्थान के अजमेर से विधायक अनिता भदेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के अजमेर की भाजपा विधायक व पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता अनिता भदेल मंगलवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने पहुंचीं। उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा आध्यात्म है, धार्मिक स्थलों के सुंदरीकरण से यह और मजबूत होगी। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विंध्य कॉरिडोर का निर्माण धार्मिक और आर्थिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन


राज पुरोहित राज मिश्र के अतिथि गृह में उन्होंने विश्राम के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चलते काशी का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि सावन में प्रतिदिन लाखों की संख्या में लोग बिना किसी परेशानी के बाबा का दर्शन कर रहे हैं। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की वजह से यह संभव हुआ है। इसी तर्ज पर विंध्य कॉरिडोर का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


इससे प्रत्येक नवरात्र में यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को भी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। कहा कि विंध्य कॉरिडोर से श्रद्धालुओं को सहूलियत तो मिलेगी ही इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इसका लाभ मिर्जापुर और विंध्याचल को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार के उपलब्धियों का बखान करते हुए राजस्थान की भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल निर्देशन में आत्मनिर्भर भारत के तहत कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसका सीधे गरीबों को मिल रहा है। लोगों को रोजगार के लिए छोटे-बड़े बिना किसी गारंटी के लोन प्रदान किए जा रहे हैं।

कहा कि दो वर्षों के बीच कोविड के चलते भारत की जो भयावह स्थिति थी उसे नियंत्रण करने की क्षमता किसी में भी है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में है। नि:शुल्क टीकाकरण के साथ ही 18 माह तक गरीबों को मुफ्त में गैस, अनाज, नमक व रिफाईन आदि प्रदान किया गया। वार्ता के पश्चात उन्होंने एक आम श्रद्धालु की तरह कतारबद्ध होकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। दर्शनोपरांत उन्होंने विंध्य कॉरिडोर निर्माण को देखा। दर्शन पूजन राजपुरोहित राज मिश्रा ने कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed