फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ajita Srivastava gave a new identity to Kajli : Ganesh Shankar

अजीता श्रीवास्तव ने कजली को दी नई पहचान : गणेश शंकर

Sun, 07 Sep 2025 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Ajita Srivastava gave a new identity to Kajli : Ganesh Shankar
पद्मश्री अजिता श्रीवास्तव की जयंती पर तस्वीर पर फुल अर्पित करती पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव व अ - फोटो : mathura
लोकगायिका पद्मश्री अजीता श्रीवास्तव की जयंती पर शनिवार को बरियाघाट स्थित प्राचीन श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि गोष्ठी का आयोजन किया गया। सामाजिक संस्था केएसपी ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने अजीता श्रीवास्तव की कला पर प्रकाश डाला। कजली गायिका पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने कहा कि मेरी सहयोगी छोटी बहन अजीता श्रीवास्तव ने यह सिद्ध कर दिया कि किसी भी विधा में पूरी लगन के साथ समर्पित भाव से कार्य किया जाए तो निश्चित रूप से सफलता कदम चूमती है। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे साहित्यकार गणेश गंभीर ने कहा कि पद्मश्री सम्मान से अलंकृत अजीता श्रीवास्तव ने लोकगायिकी की अतिप्राचीन विधा कजली को नई पहचान दी। केएसपी ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. शक्ति श्रीवास्तव ने कहा कि सरल स्वभाव की व्यवहार कुशल व मृदुभाषी, विनम्रता की प्रतिमूर्ति पद्मश्री अजीता श्रीवास्तव ने लोकगायिकी में एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया था जिसकी कमी आने वाली सदियों तक पूरी नहीं हो सकती। इस दौरान जय कुमार, शिवम श्रीवास्तव, वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. अनुज प्रताप सिंह, सलिल पांडेय, शंकर राय, श्याम अचल, अनीता यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed